कम सिंचाई वाले क्षेत्र में चना-गेहूं की इन किस्मों का करें चयन, कृषि विभाग ने किसानों को दी सलाह
27 सितंबर 2026, भोपाल: कम सिंचाई वाले क्षेत्र में चना-गेहूं की इन किस्मों का करें चयन, कृषि विभाग ने किसानों को दी सलाह – मध्यप्रदेश के बुरहानपुर जिले में रबी मौसम के दौरान सीमित सिंचाई जल की उपलब्धता को देखते हुए किसानों को कम पानी में बेहतर उत्पादन देने वाली चना और गेहूं की अनुशंसित किस्मों का चयन करने की सलाह दी गई है। किसान कल्याण तथा कृषि विकास विभाग ने किसानों से उपलब्ध सिंचाई जल और स्थानीय कृषि परिस्थितियों के अनुसार रबी फसलों की उपयुक्त किस्में चुनने की अपील की है।
चना की इन किस्मों का बीज अनुदान पर मिलेगा
जिले में चना की प्रमाणित किस्म पूसा मानव, आरवीजी-204 और जेजी-24 का बीज अनुदान पर उपलब्ध होगा। कम सिंचाई सुविधा वाले क्षेत्रों में इन अनुशंसित किस्मों का चयन किसानों के लिए लाभदायक हो सकता है। विभाग ने किसानों को अपनी भूमि की स्थिति, सिंचाई सुविधा और स्थानीय कृषि परिस्थितियों के अनुसार उपयुक्त किस्म का चयन करने की सलाह दी है।
गेहूं की इन प्रमाणित किस्मों का करें उपयोग
उपसंचालक कृषि ने बताया कि रबी मौसम में किसान गेहूं की एचआई-1650, एचआई-1665, जीडब्ल्यू-513 और एलओके-1 किस्म के प्रमाणित बीज का उपयोग करें। साथ ही उपलब्ध सिंचाई जल के अनुसार कम पानी में बेहतर उत्पादन देने वाली उपयुक्त चना, गेहूं और सरसों की किस्मों का चयन करें। वर्तमान मौसम एवं वर्षा की परिस्थितियों को देखते हुए किसानों को रबी फसलों का चयन उपलब्ध जल संसाधनों के आधार पर करने की सलाह दी गई है। इससे सीमित जल संसाधनों का बेहतर उपयोग करते हुए फसलों में उत्पादन को बनाए रखने में सहायता मिलेगी।
आपने उपरोक्त समाचार कृषक जगत वेबसाइट पर पढ़ा: हमसे जुड़ें
> नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़, व्हाट्सएप्प
> कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें
> कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: E-Paper
> कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: Global Agriculture


