राज्य कृषि समाचार (State News)

मध्य प्रदेश मे निवेश कैफियत से पहले अपनी हैसियत देखिए!

लेखक: जयराम शुक्ल

28 दिसंबर 2024, भोपाल: मध्य प्रदेश मे निवेश कैफियत से पहले अपनी हैसियत देखिए! – हमारा मध्यप्रदेश निवेशप्रेमी है। चौबीसों घंटे किकर रहती है कि कोई आप पैसा लगार। देशी उर, विदेशी उप सबके लिए खुला मैदान है। कर अंदरे साल निवेशक सम्मेलन होते थे, नई सरकार ने तो ऐसे आयोजनों की झड़ी सी लगा रखी है। फ़रवरी में भोकल में महाविराट ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट है। समूची सरकार धनातियों की तरह पंडाल समाए अभी ची सखड़ी है। आखिर अपना प्रदेश है ही. सुख का दाता चक्का साथी। यहां जल है, जंगल है, जमीन है, जमीन के अंदर सानिज है, क्या कुछ नहीं है? खेती को तो चमका के नंबर एक कर दिया। ओला-पाला और फसल चरने के लिए छुट्टा मवेशियों की छूट के बावजूद भी हर साल अभ उत्पादन का कृषि कर्मण पुरस्कार हमी जीत रहे हैं। रुवा कुछ अच्छा है। अब उद्योग चंवों में नंबर एक होना है।

Advertisement
Advertisement

मुख्यमंत्री जी, अफसर सभी विदेश यात्राओं में निवेशकों को रिझाने जाते आते रहते हैं। बिना व्याधार फैले ग्रोध रेट कैसे मेंटेन होगी। सो जरूरी है कि कोई आए पूँजी फँसाए। इतने सद‌प्रयासों के बाद भी उद्योगपति कम ही आना चाहते हैं। इनवेस्टर्स मीट में जो करारनामे होते है उनमें आधे भी नहीं आते। जो छोटे, मझोले उद्योग धंधे सरकारी सब्सिडी के चक्कर में लगते भी हैं वो दो तीन साल बाद गश खा के गिर पड़ते हैं।

इतनी रियायतों, आवभगत, आरजूमित्रत के बाद भी मध्यप्रदेश धंचे व्यापार वाला स्टेट क्यों नहीं बन पा रहा है? यह यक्ष प्रश्न दिमाग में घुमड़ता रहता है। मेरे परिवार के कई बच्चे देश-विदेश की अच्छी फमों में छोटे, मइाले, ऊंचे पदों पर विजनेस एग्जीक्यूटिव से लेकर जीएम, प्रेसिडेंट तक हैं। वे मेरे साथ वाट्सअप ग्रुप में जुड़े हैं। मैंने उनके सामने यही यक्ष प्रश्न स्खा यह बताते हुए कि मुझे न अर्थशास्त्र की समझ है और न ही बिजनेस की तमीज। प्रदेश का एक साधारण नागरिक होने के नाते जानना चाहता हूँ कि ऐसा क्यों है जबकि प्राकृतिक संसाधनों के मामलों में हम उन कई प्रदेशों के आगे है जो हमसे व्यापार-उद्योग में आगे है।

Advertisement8
Advertisement

इस विषय पर अच्छी खासी बहस चली बुद्धि विलास हुआ। निष्कर्ष एक लाइन में निकला कि मध्यप्रदेश में अब तक बिजनेस कल्चर ही नहीं बन पाया है।
कोई भी सस्कृति वहां के शिक्षा संस्थानों के उद्बम से निकलती है। चक्रवती सम्राट चन्द्रगुप्त क्यों प्रतापी हुए? इसलिए कि वहां नलंदा था उसके समकक्ष तक्षशिला था. अर्थशास्त्री कौटिल्य थे. अमात्य राक्षस जैसे विद्वान मंत्री थे। ये इतिहास की बातें है। अब गुजरात को ही लें उद्योग-व्यापार में गुजरात देश का सिरमौर मुकुट क्यों बना है? इसलिए कि वहाँ आईआईएम अहमदाबाद है। वाणिज्य की शिक्षा में इसके जोड़ का दूसरा संस्थान नहीं। फिर महाराष्ट्र को लें. निजी और सरकारी क्षेत्र के एक से एक उम्दा बिजनेस स्कूल है। चंद्रबाबू नायडू ने देखते ही देखते आआंध्रप्रदेश को दक्षिण भारत के प्रदेशों में अग्रगण्य बना दिया। जहाँ अच्छे बिजनेस स्कूल्स हैं वहां उद्योग व्यापार की भी बरक्कत है भले ही वहाँ मध्यप्रदेश जैसे प्राकृतिक संसाधन न हो। क्लिंटन ने एक बार यूरोपियन यूनियन की बैठक में कहा था कि अमेरिका इसलिए उन्नत है क्योंकि यहां की सड़कें अच्छी है। अमेरिका जैसे बनने की ख्वाहिश अच्छी है. उससे तुलना भी किया जाना कोई दुस्साहस या गुनाह नहीं है पर उसके जैसे बनने के लिए बढ़ते हुए कदम भी दिखने चाहिए। अमेरिका दुनिया का दादा क्यों है? इसलिए नहीं कि उसके पास एटमी, स्कड़, पैट्रियट, इंटरकॉन्टिनेंटल मिसाईले हैं। वह दुनिया में सर्वश्रेष्ठ इसलिए है कि विश्व की श्रेष्ठ 10 यूनिवर्सिटीज में पाँच अमेरिका में है। भारत के कोई भी शैक्षणिक संस्थान विश्व के टॉप 200 में भी नहीं।

Advertisement8
Advertisement

बात अपने मध्यप्रदेश और यहाँ की उद्योग वाणिज्य व्यापार की संस्कृति के सन्दर्भ में कर रहा था। मध्यप्रदेश के शैक्षणिक संस्थानों की देश में वही स्थिति है जो देश की विश्व के पैमाने पर। मध्यप्रदेश के संस्थानों को 100 में भी जगह पाना मुश्किल। इंडिया टूडे के इस साल के अंक ने देश के टॉप हंड्रेड बिजनेस स्कूल्स की सूची जारी की है। आईआईएम इंदौर को नौवां स्थान मिला है। इंदौर के ही एक निजी सस्थान प्रेस्टीज इस्टीट्यूट सूची में 58वें स्थान पर है। आईआईएम इंदौर को एचआरडी का उपक्रम मान लें तो सौ की सूची में एक मात्र प्रेस्टीज इंस्टीट्यूट है। कमाल की बात यह कि टॉप 10 में सिर्फ पाँच ही आईआईएम आ पाए बाकी सभी निजी क्षेत्र के हैं। टाप 100 में भी महाराष्ट्र गुजरात, दक्षिण व एक दो दिल्ली के है। कहने का आशय यह कि मध्यप्रदेश आज भी उच्चशिक्षा के क्षेत्र में कंगाल ही है। सिर्फ एमबीए कराने वाले बिजनेस इंस्टीट्यूट की ही बात करें तो पूरे प्रदेश में 200 से ज्यादा है। लगभग प्रत्येक विश्वविद्यालय में एमबीए की पढ़ाई होने लगी है। लाख की संख्या में प्रतिवर्ष यहीं से बिजनेस एग्जीक्यूटिव व टेक्नोक्रेट निकलते हैं। एचआरडी के आँकड़े पूरे देश के संस्थानों में से महज 7 प्रतिशत पासआउट को काबिल बताते हैं तो मध्यप्रदेश की स्थिति क्या होगी आप स्वयं अंदाज लगा सकते हैं।

प्रदेश में उच्च शिक्षा सबसे निम्न स्तर पर है। व्यवसायिक शिक्षा उससे भी गई गुजरी। सभी संस्थान नोटों की फसले काटने में लगे है। ज्यादातर ज्यादातर नेताओं की साझेदारी वाले है। गुणवत्ता नियंत्रण का कोई पैमाना नहीं। अधकचरी दिमाग की फैकल्टी के पढ़ाए बच्चे निकल रहे है। आप दो साल के लिए न कृषि कर्मण की सोचिए, न ही इनवेस्टर मीट की। ये दो साल शैक्षणिक संस्थानों की गुणवत्ता के लिए दीजिए। बंद करिए सभी बोगस संस्थाएं जो रिजल्ट न देती हो। संख्या भले ही 100 से घटाकर 10 करना पड़े करए। वर्ल्ड क्लास न सही नेशनल क्लास इंस्टीट्यूट तैयार करिए, फिर देखिए उसी के दहाने से वो संस्कृति निकलेगी जी उद्योग-व्यापार के मामले में गुजरात को गुजरात बनाती है और महाराष्ट्र को महाराष्ट्र। जुबानी जुबा खर्च और ढोल और विज्ञापनों में ढोल पीटने से कुछ होने जाने वाला नहीं।

(नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़,  टेलीग्रामव्हाट्सएप्प)

(कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें)

कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें:

www.krishakjagat.org/kj_epaper/

कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें:

Advertisement8
Advertisement

www.en.krishakjagat.org

Advertisements
Advertisement5
Advertisement