Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राज्य कृषि समाचार (State News)

मध्यप्रदेश में संपदा-2.0 का शुभारंभ: दस्तावेजों का ई-पंजीयन और ई-स्टॉम्पिंग अब डिजिटल

10 अक्टूबर 2024, भोपाल: मध्यप्रदेश में संपदा-2.0 का शुभारंभ: दस्तावेजों का ई-पंजीयन और ई-स्टॉम्पिंग अब डिजिटल – मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव गुरुवार को मध्यप्रदेश में पंजीयन विभाग के नए सॉफ्टवेयर संपदा-2.0 का शुभारंभ करेंगे। इस सॉफ्टवेयर के माध्यम से दस्तावेजों का ई-पंजीयन और ई-स्टॉम्पिंग की प्रक्रिया पूरी तरह डिजिटल हो जाएगी। कार्यक्रम का आयोजन कुशाभाऊ ठाकरे इंटरनेशनल कन्वेंशन सेंटर में दोपहर 1 बजे होगा, जहां उप मुख्यमंत्री श्री जगदीश देवड़ा अध्यक्षता करेंगे।

उप मुख्यमंत्री श्री देवड़ा ने जानकारी दी कि संपदा-2.0 का पायलेट प्रोजेक्ट अप्रैल 2024 में गुना, हरदा, डिंडोरी और रतलाम जिलों में सफलतापूर्वक लागू किया गया था। अब इसे राज्यभर में लागू करने की तैयारी पूरी कर ली गई है। इस सॉफ्टवेयर से संपत्तियों के पंजीयन, लोन और अन्य दस्तावेजों की जानकारी डिजिटल तरीके से उपलब्ध होगी। इसके तहत घर बैठे ई-स्टॉम्पिंग और पंजीयन की सुविधा मिलेगी, जिससे प्रक्रिया आसान और पारदर्शी बनेगी।

नोटिफिकेशन जारी होने के बाद मध्यप्रदेश देश में दस्तावेजों के ई-पंजीयन और ई-स्टॉम्पिंग के मामले में अग्रणी राज्य बन गया है।

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile

(नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़,  टेलीग्राम, व्हाट्सएप्प)

(कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें)

कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें:

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें

www.krishakjagat.org/kj_epaper/

कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें:

www.global-agriculture.com