राज्य कृषि समाचार (State News)

सईद खान ने चार बीघा में लिया 325 क्विंटल प्याज का उत्पादन

20 दिसंबर 2025, विदिशा: सईद खान ने चार बीघा में लिया 325 क्विंटल प्याज का उत्पादन – विदिशा जिले में कृषि नवाचार को बढ़ावा देने हेतु चलाई जा रही विशेष पहल के अंतर्गत विकासखंड नटेरन के ग्राम पैरवासा एवं रजौदा के प्रगतिशील कृषक श्री सईद खान ने यह सिद्ध कर दिया है कि खेती केवल पारंपरिक फसलों तक सीमित नहीं रहनी चाहिए। उन्होंने फसल विविधिकरण को अपनाते हुए इस वर्ष प्याज, आलू एवं मटर की खेती कर सफल उदाहरण प्रस्तुत किया है।

Advertisement1
Advertisement

अपनाया फसल चक्र –  बता दें कि नटेरन क्षेत्र में रबी सीजन के दौरान नहरों के माध्यम से पर्याप्त सिंचाई सुविधा उपलब्ध है, जिसके कारण अधिकांश कृषक गेहूं की फसल को ही प्राथमिकता देते हैं। इसके बावजूद श्री सईद खान ने फसल चक्र एवं फसल विविधिकरण को अपनाते हुए पिछले वर्ष भी प्याज की खेती की थी। कृषक के अनुसार प्याज की खेती से उन्हें अच्छा आर्थिक लाभ प्राप्त हुआ, जिससे उनके आत्मविश्वास में और वृद्धि हुई।

चार बीघा में 325 क्विंटल प्याज का उत्पादन – कृषक श्री सईद खान ने बताया कि उन्होंने पिछले वर्ष सोयाबीन फसल के बाद अपने 4 बीघा खेत में प्याज की उन्नत किस्में प्रशांत फुरसुंगी एवं प्रशांत पूसा रेड की बुवाई की थी। इस फसल पर लगभग सवा लाख रुपए की लागत आई, जबकि उत्पादन के रूप में उन्हें कुल 325 क्विंटल प्याज प्राप्त हुआ। बेहतर उत्पादन एवं बाजार भाव के कारण यह खेती उनके लिए अत्यंत लाभकारी सिद्ध हुई।

कृषकों से  फसल चक्र अपनाने की अपील –  श्री सईद खान ने क्षेत्रीय कृषि अधिकारी श्री राज रघुवंशी एवं कृषि विभाग नटेरन के माध्यम से विकासखंड के अन्य कृषकों एवं प्रगतिशील युवाओं से अपील की कि वे भी अपने खेतों में फसल चक्र एवं विविधिकरण को अपनाएं। इससे न केवल मृदा की उर्वरता बनी रहती है, बल्कि फसल उत्पादन एवं आय में भी वृद्धि संभव होती है। श्री सईद खान की यह सफलता कहानी नटेरन क्षेत्र के किसानों के लिए एक प्रेरणास्रोत है, जो यह दर्शाती है कि वैज्ञानिक पद्धतियों, सही फसल चयन एवं नवाचार के माध्यम से खेती को अधिक लाभकारी बनाया जा सकता है।

Advertisement8
Advertisement
Advertisements
Advertisement3
Advertisement

आपने उपरोक्त समाचार कृषक जगत वेबसाइट पर पढ़ा: हमसे जुड़ें
> नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़व्हाट्सएप्प
> कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें
> कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: E-Paper
> कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: Global Agriculture

Advertisement8
Advertisement
Advertisements
Advertisement5
Advertisement