राज्य कृषि समाचार (State News)

जल संरक्षण के लिए गांव – गांव में बन रही बोरी बंधान संरचनाएं

15 अक्टूबर 2025, खंडवा: ल संरक्षण के लिए गांव – गांव में बन रही बोरी बंधान संरचनाएं – कलेक्टर श्री ऋषव गुप्ता ने जिले की सभी जनपद पंचायतों के मुख्य कार्यपालन अधिकारियों तथा सभी नगरीय निकायों के मुख्य नगर पालिका अधिकारियों को वर्षा ऋतु की समाप्ति के साथ ही अपने क्षेत्र के नदी नालों में बहते पानी को रोकने के उद्देश्य से बोरी बंधान संरचनाएं बनवाने के निर्देश दिए हैं।

बोरी बंधान के कारण रुके हुए पानी से आसपास के जल स्रोतों में पानी का स्तर बढ़ेगा। इसी क्रम में मध्य प्रदेश जन अभियान परिषद के कार्यकर्ताओं द्वारा विकासखंड हरसूद की नवांकुर संस्था दगड़खेड़ी एवं ग्रामवासियों के सहयोग से श्रमदान कर ग्राम झुम्मरखली के समीप नंदेश्वर आश्रम के समीप एक छोटे से नाले पर लगभग 120 बोरियों से बोरीबंधान का निर्माण किया गया।

जिला समन्वयक जन अभियान श्री जगदीश पटेल ने बताया कि इस बोरी बंधान से पशुओं के लिए पीने का पानी मिलेगा। साथ ही आस पास के कृषकों को सिंचाई के लिए पानी की उपलब्धता रहेगी।   इसके अलावा विकासखंड खालवा अंतर्गत ग्राम पंचायत मल्हारगढ़ में मुख्यमंत्री नेतृत्व क्षमता विकास पाठ्यक्रम के तहत छात्र-छात्राओं द्वारा ग्राम पंचायत के सहयोग से पर्यावरण संरक्षण एवं जल संवर्धन हेतु बोरी बंधान का कार्य किया गया। इस गतिविधि में जन अभियान परिषद के विकासखंड समन्वयक श्री ललित पवार, ग्राम पंचायत सचिव श्री रणजीत पवार, सहायक सचिव श्री लक्ष्मण काजले, परामर्शदाता श्री मोहन रोकड़े, एवं बढ़ी संख्या में विद्यार्थी शामिल हुए।

Advertisements
Advertisement
Advertisement

आपने उपरोक्त समाचार कृषक जगत वेबसाइट पर पढ़ा: हमसे जुड़ें
> नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़व्हाट्सएप्प
> कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें
> कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: E-Paper
> कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: Global Agriculture

Advertisement
Advertisement
Advertisements
Advertisement
Advertisement