राज्य कृषि समाचार (State News)

विदिशा में रबी सीजन संबंधी समीक्षा बैठक आयोजित

18 सितम्बर 2025, विदिशा: विदिशा में रबी सीजन संबंधी समीक्षा बैठक आयोजित – कलेक्टर श्री अंशुल गुप्ता ने जिला मुख्यालय पर रबी सीजन 2025-26 की तैयारी को लेकर बीज उपलब्धता एवं गुणवत्ता संबंधी समीक्षा बैठक आयोजित की। कलेक्टर श्री गुप्ता ने जिले के किसानों को उनकी आवश्यकता के अनुसार समय पर रबी सीजन फसलों के बीजों की उपलब्धता सुनिश्चित कराई जाए। उन्होंने कहा की बीजों की गुणवत्ता में जरा सी भी चूक ना हो पाए।

कलेक्टर श्री गुप्ता ने कृषि विभाग के अधिकारियों को सचेत करते हुए प्रमाणिक बीज विक्रय केन्द्रों की सघन जांच पड़ताल करने के लिए खंड स्तरीय दल गठित कर उनके कार्यों की भी मॉनिटरिंग व्यवस्था क्रियान्वित की जाए कलेक्ट्रेट के भू-तल स्थित सभागार में आयोजित इस बैठक में जिले की 13 बीज उत्पादक समितियों, 05 किसान उत्पादक संगठनों (एफपीओ) तथा बीज संघ के सीड्स इंस्पेक्टर ने भाग लिया। बैठक में प्रस्तुत आंकड़ों के अनुसार जिले में वर्तमान में 68,529 क्विंटल गेहूँ, 8,644 क्विंटल चना, 2,501 क्विंटल मसूर तथा 150 क्विंटल सरसों का बीज उपलब्ध है। अधिकारियों ने जानकारी दी कि यह बीज किसानों की मांग एवं आगामी बुआई के लिए पर्याप्त मात्रा में है।

कलेक्टर श्री अंशुल गुप्ता ने सभी बीज उत्पादक समितियों एवं एफपीओ को स्पष्ट निर्देश दिए कि किसानों को केवल उच्च गुणवत्ता वाले बीज ही उपलब्ध कराएं। साथ ही उन्होंने कहा कि बीज वितरण में पारदर्शिता रहे तथा किसानों को समय पर बीज उपलब्ध हो, ताकि बुआई कार्य में किसी प्रकार की बाधा न आए।बैठक में अधिकारियों ने किसानों को यह भी आश्वस्त किया कि शासन स्तर पर बीज की गुणवत्ता की नियमित जांच की जाएगी और जहां आवश्यक होगा वहां अतिरिक्त बीज की आपूर्ति भी सुनिश्चित की जाएगी।इस बैठक से किसानों को यह संदेश गया कि आगामी रबी सीजन के लिए जिले में बीज की पर्याप्त उपलब्धता है और प्रशासन उनकी हर जरूरत पर तत्पर है। इस बैठक में कृषि विभाग के उपसंचालक के एस खपेडिया, सहायक संचालक महेंद्र सिंह ठाकुर, कोऑपरेटिव बैंक के सीईओ विनय प्रकाश सिंह अन्य विभागों के जिला अधिकारी मौजूद  थे ।

आपने उपरोक्त समाचार कृषक जगत वेबसाइट पर पढ़ा: हमसे जुड़ें
> नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़व्हाट्सएप्प
> कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें
> कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: E-Paper
> कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: Global Agriculture

Advertisements