Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राज्य कृषि समाचार (State News)

राजस्थान: IAS अधिकारी नरेश कुमार गोयल ने संभाला आयुक्त कृषि का कार्यभार  

02 अप्रैल 2026, जयपुर: राजस्थान: IAS अधिकारी नरेश कुमार गोयल ने संभाला आयुक्त कृषि का कार्यभार – भारतीय प्रशासनिक सेवा के अधिकारी नरेश कुमार गोयल ने बुधवार को पंत कृषि भवन में आयुक्त कृषि का कार्यभार ग्रहण किया तथा विभागीय अधिकारियों व कर्मचारियों ने सुश्री चिन्मयी गोपाल को भावभीनी विदाई दी।

उन्होंने कहा कि किसानों के हित सर्वोपरि हैं तथा कृषि क्षेत्र के समग्र विकास के लिए नवाचार, तकनीकी विस्तार और समयबद्ध क्रियान्वयन पर विशेष ध्यान दिया जाएगा। श्री गोयल ने कहा कि राज्य में किसानों को गुणवत्तायुक्त बीज, उर्वरक एवं कृषि आदानों की समय पर उपलब्धता सुनिश्चित करना विभाग की प्राथमिक जिम्मेदारी है। साथ ही उन्होंने खरीफ एवं रबी फसलों के लिए प्रभावी कार्ययोजना बनाकर किसानों की आय बढ़ाने पर जोर दिया।

उन्होंने विभागीय अधिकारियों से कहा कि कृषि योजनाओं का लाभ अंतिम छोर तक बैठे किसान तक पहुंचाने के लिए धरातलीय स्तर पर निगरानी और समन्वय को और अधिक सुदृढ़ बनायें। उन्होंने प्राकृतिक खेती, जैविक खेती एवं सूक्ष्म सिंचाई पद्धतियों को बढ़ावा देने की आवश्यकता पर भी बल दिया, जिससे लागत में कमी और उत्पादन में वृद्धि संभव हो सके।

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile

श्री गोयल ने कहा कि जलवायु परिवर्तन की चुनौतियों को ध्यान में रखते हुए फसल विविधीकरण, जल संरक्षण एवं आधुनिक कृषि तकनीकों को अपनाना समय की मांग है। उन्होंने कृषि विभाग के अधिकारियों से अपेक्षा की कि वे नवाचारों को प्रोत्साहित करें तथा किसानों को प्रशिक्षण एवं जागरूकता कार्यक्रमों के माध्यम से नई तकनीकों से जोड़े।

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें

आपने उपरोक्त समाचार कृषक जगत वेबसाइट पर पढ़ा: हमसे जुड़ें
> नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़, व्हाट्सएप्प
> कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें
> कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: E-Paper
> कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: Global Agriculture