राजस्थान सरकार का ऐलान, उन्नत कृषि मशीनों पर मिलेगा अनुदान
15 फरवरी 2026, जयपुर: राजस्थान सरकार का ऐलान, उन्नत कृषि मशीनों पर मिलेगा अनुदान – राजस्थान के किसानों को एक बार फिर वहां की सरकार ने नया तोहफा दिया है और यह तोहफा है उन्नत कृषि मशीनों पर अनुदान देने का. सरकार का यह कहना है कि यदि अनुदान दिया जाए तो किसान भाई उन्नत कृषि मशीनों का उपयोग कर अपनी खेती को और आसानी से कर सकेंगे.
राजस्थान सरकार ने राज्य किसानों के लिए ऐलान किया है कि कृषि यंत्र अनुदान योजना के तहत राज्य के किसानों को उन्नत कृषि मशीनों पर अनुदान मिलेगा. सरकार द्वारा शुरु की गई कृषि यंत्र अनुदान योजना से राज्य के किसानों को बेहद ही फायदा होगा. आज भी कुछ किसान ऐसे हैं, जिन्हें बड़े किसानों पर निर्भर होना पड़ता कृषि य़ंत्र इस्तेमाल करने के लिए और इसके पीछे का कारण है आर्थिक स्थिति का कमजोर होना, लेकिन इस योजना के माध्यम से किसान यंत्र की खरीद कर कृषि को ओर भी बेहतर तरीके से कर सकेंगे.
सरकार ने इस योजना को लागू विशेष रुप से अनुसूचित जाति (SC) वर्ग के किसानों के लिए किया गया है, ताकि छोटे किसान भी खेती को आधुनिक तरीके से कर सकें और समय से खेत कर बाजारों में अपनी फसलों को बेच कर तगड़ा मुनाफा कमा सकें. अगर आप भी इस योजना के माध्यम से यंत्रों की खरीद करने में इच्छुक है, तो आप इस योजना के लिए 14 फरवरी तक ही आवेदन कर सकते हैं. यह अंतिम तिथि होगी और इसके बाद आवेदन स्वीकृति नहीं होगी.
- सब्सिडी
- रोटावेटर
- कल्टीवेटर
- मल्टी क्रॉप थ्रेशर
- सीड ड्रिल मशीन
- रीपर
आवेदन
अगर आप किसान है और इस योजना के लिए कृषि यंत्र खरीद करने की सोच रहे हैं, तो केवल पंजीकृत दुकानों से ही मशीनों की खरीदें करें और आप इन यंत्रों के लिए आवेदन इस तरीके से कर सकते हैं- किसानों के लिए सरकार ने इस योजना के लिए आवेदन प्रक्रिया पूरी तरह से बेहद ही सरल बनाई है. किसान भाई राज किसान साथी पोर्टल के माध्यम से ऑनलाइन अप्लाई कर सकते हैं.
आपने उपरोक्त समाचार कृषक जगत वेबसाइट पर पढ़ा: हमसे जुड़ें
> नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़, व्हाट्सएप्प
> कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें
> कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: E-Paper
> कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: Global Agriculture

