राज्य कृषि समाचार (State News)

रायपुर: ₹3100 समर्थन मूल्य और डिजिटल खरीदी ने बढ़ाया किसानों का आत्मविश्वास, कृषक नेतराम साहू ने कमाई में पाया संतोष

02 दिसंबर 2025, रायपुर: रायपुर: ₹3100 समर्थन मूल्य और डिजिटल खरीदी ने बढ़ाया किसानों का आत्मविश्वास, कृषक नेतराम साहू ने कमाई में पाया संतोष – खैरागढ़, छुई खदान, गंडई जिले के ग्राम खम्हारडीह के प्रगतिशील किसान नेतराम साहू इस वर्ष अपनी उत्कृष्ट खेती और बेहतर प्रबंधन के कारण पूरे क्षेत्र में चर्चा का विषय बने हुए हैं। पांडादाह धान खरीदी केंद्र में उन्होंने 77.60 क्विंटल धान बेचकर अपनी मेहनत का सम्मानजनक प्रतिफल हासिल किया। प्रति क्विंटल ₹3100 समर्थन मूल्य मिलने से उनके परिवार में खुशी का माहौल है।

नेतराम साहू का कहना है कि खेती में समय पर बोनी, खेत की नियमित देखभाल और उर्वरक का संतुलित उपयोग ही उनकी निरंतर बढ़ती पैदावार का कारण है। वे खेत को परिवार की तरह संभालते हैं और हर काम को नियमित रूप से करते हैं, जिससे उत्पादन पर सकारात्मक प्रभाव पड़ता है।
इस वर्ष खरीदी प्रक्रिया उनके लिए और सरल हो गई जब उन्होंने ‘तुहर टोकन’ मोबाइल ऐप का उपयोग किया। ऐप से समय पर टोकन मिलने से न तो इंतजार करना पड़ा और न ही किसी भीड़ का सामना करना पड़ा। वे निर्धारित समय पर पहुँचकर आसानी से तौल करा सके। उनका कहना है कि यह व्यवस्था किसानों के समय और मेहनत दोनों की बचत करती है तथा खरीदी प्रक्रिया को पारदर्शी बनाती है।

Advertisement
Advertisement

नेतराम साहू ने मुख्यमंत्री को धन्यवाद देते हुए कहा कि समर्थन मूल्य में बढ़ोतरी, खरीदी व्यवस्था का डिजिटलीकरण और किसान–हितैषी नीतियों से किसानों का आत्मविश्वास बढ़ा है। उन्होंने बताया कि सरकार की योजनाओं का लाभ अब सीधे खेत और परिवार के जीवन में दिखाई देने लगा है।

इसी केंद्र में ग्राम साल्हेवारा के किसान राजेश साहू ने भी 35.60 क्विंटल धान बेचकर समर्थन मूल्य का लाभ उठाया, जिससे अन्य किसानों में भी सकारात्मक ऊर्जा और उत्साह बढ़ा है।

Advertisement8
Advertisement

आपने उपरोक्त समाचार कृषक जगत वेबसाइट पर पढ़ा: हमसे जुड़ें
> नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़व्हाट्सएप्प
> कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें
> कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: E-Paper
> कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: Global Agriculture

Advertisement8
Advertisement
Advertisements
Advertisement5
Advertisement