Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राज्य कृषि समाचार (State News)

रायपुर: सक्ती में अवैध धान भंडारण पर बड़ी कार्रवाई, 321 बोरी धान किया जब्त  

20 जनवरी 2026, रायपुर: रायपुर: सक्ती में अवैध धान भंडारण पर बड़ी कार्रवाई, 321 बोरी धान किया जब्त – छत्तीसगढ़ के सक्ती जिले में अवैध धान परिवहन एवं भंडारण पर प्रभावी नियंत्रण हेतु चलाए जा रहे सघन जांच अभियान के अंतर्गत प्रशासन द्वारा बड़ी कार्रवाई की गई है। तहसील मालखरौदा क्षेत्र में अवैध रूप से संग्रहित 321 बोरी धान जप्त किया गया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार अतिरिक्त तहसीलदार छपोरा के नेतृत्व में जांच दल द्वारा तहसील मालखरौदा अंतर्गत ग्राम अचरितपाली निवासी अमरसिंह, पिता धरमसिंह के ब्यारे की जांच की गई। राजस्व अभिलेखों के अनुसार अमरसिंह के नाम ग्राम अचरितपाली में 1.509 हेक्टेयर भूमि दर्ज है तथा वे 5 जनवरी 2026 को टोकन कटवाकर अपना धान विक्रय कर चुके हैं। इसके बावजूद जांच के दौरान उनके ब्यारे में लगभग 321 बोरी (कट्टी) धान पाया गया। जांच दल द्वारा मौके पर संबंधित व्यक्ति से धान के संबंध में वैध दस्तावेज प्रस्तुत करने के लिए कहा गया, किंतु वे कोई संतोषजनक दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सके। इस पर नियमानुसार कार्रवाई करते हुए 321 बोरी धान को जब्त किया गया। जप्त धान को कोटवार के सुपुर्दनामा में सुरक्षित रखा गया है।

जिला प्रशासन का कहना है कि समर्थन मूल्य पर धान खरीदी अवधि के दौरान अवैध धान परिवहन, भंडारण एवं अनियमित गतिविधियों पर कड़ी निगरानी रखी जा रही है। किसानों के हितों की रक्षा एवं धान खरीदी व्यवस्था में पूर्ण पारदर्शिता बनाए रखने के लिए इस प्रकार की कार्रवाई आगे भी निरंतर जारी रहेगी। 

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile

आपने उपरोक्त समाचार कृषक जगत वेबसाइट पर पढ़ा: हमसे जुड़ें
> नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़, व्हाट्सएप्प
> कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें
> कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: E-Paper
> कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: Global Agriculture

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें