राज्य कृषि समाचार (State News)

रायपुर: बेमेतरा में किसान मनोज साहू ने 0.5 हेक्टेयर में रागी उगाकर किया फसल विविधीकरण का नवाचार  

19 फरवरी 2026, रायपुर: रायपुर: बेमेतरा में किसान मनोज साहू ने 0.5 हेक्टेयर में रागी उगाकर किया फसल विविधीकरण का नवाचार – राष्ट्रीय कृषि विकास योजना के अंतर्गत बेमेतरा जिले के ग्राम कंचरी के प्रगतिशील कृषक श्री मनोज साहू ने 0.5 हेक्टेयर भूमि में प्रथम बार रागी की खेती कर जिले में नवाचार किया है। परंपरागत फसलों से आगे बढ़ते हुए उन्होंने फसल विविधीकरण की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाया है। श्री साहू ने अपनी फसल का पंजीयन बीज उत्पादन कार्यक्रम के तहत राज्य बीज निगम में कराया, जिससे उन्हें कृषि विभाग एवं बीज विशेषज्ञों का नियमित तकनीकी मार्गदर्शन प्राप्त हुआ। मृदा परीक्षण आधारित उर्वरक प्रबंधन, कतार पद्धति से बुवाई, संतुलित सिंचाई तथा समयबद्ध कीट एवं रोग नियंत्रण उपायों से फसल की वृद्धि संतोषजनक रही है।

रागी पोषक तत्वों से भरपूर मोटा अनाज है, जिसकी बाजार में बढ़ती मांग किसानों के लिए आय का बेहतर अवसर प्रदान कर रही है। बीज उत्पादन हेतु पंजीयन होने से सामान्य बाजार मूल्य की तुलना में अधिक दर प्राप्त होने की संभावना है, जिससे उनकी आय में वृद्धि होगी। कृषि विभाग ने इसे जिले में वैज्ञानिक खेती एवं फसल विविधीकरण की दिशा में प्रेरक पहल बताया है। 

आपने उपरोक्त समाचार कृषक जगत वेबसाइट पर पढ़ा: हमसे जुड़ें
> नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़व्हाट्सएप्प
> कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें
> कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: E-Paper
> कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: Global Agriculture

Advertisements