Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राज्य कृषि समाचार (State News)

25 अक्टूबर से प्रारंभ होगी समर्थन मूल्य पर सोयाबीन की खरीदी

23 अक्टूबर 2024, खरगोन: 25 अक्टूबर से प्रारंभ होगी समर्थन मूल्य पर सोयाबीन की खरीदी – किसानों को उनकी उपज का वाजिब दाम दिलाने के लिए प्रदेश सरकार द्वारा किसानों से समर्थन मूल्य पर सोयाबीन की खरीदी का इंतजाम किया गया है। समर्थन मूल्य पर सोयाबीन की खरीदी 25 अक्टूबर से प्रारंभ होगी और 31 दिसंबर 2024 तक चलेगी।

कलेक्टर श्री कर्मवीर शर्मा के मार्गदर्शन में समर्थन मूल्य पर सोयाबीन की खरीदी के लिए सभी आवश्यक तैयारियां की जा रही है। खरगोन जिले में सोयाबीन की समर्थन मूल्य पर बिक्री के लिए 6092 किसानों द्वारा अपना पंजीयन किया गया है। इन किसानों की फसल एवं रकबे के सत्यापन का कार्य किया जा रहा है। पंजीकृत किसानों से निर्धारित केन्द्रों पर 4892 रुपये प्रति क्विंटल की दर से सोयाबीन की खरीदी की जाएगी।

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile

(नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़,  टेलीग्राम, व्हाट्सएप्प)

(कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें)

कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें:

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें

www.krishakjagat.org/kj_epaper/

कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें:

www.global-agriculture.com