Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राज्य कृषि समाचार (State News)

महिलाओं को दे रहे कृषि उद्यमी बनाने का प्रशिक्षण

17 जून 2025, कटनी: महिलाओं को दे रहे कृषि उद्यमी बनाने का प्रशिक्षण – राज्‍य ग्रामीण आजीविका मिशन के सहयोग से भारतीय स्टेट बैंक ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान कटनी द्वारा विकासखंड विजयराघवगढ़ के ग्राम पंचायत कलहरा के मोहन टोला में 33 स्व-सहायता समूह की महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने एवं स्वरोजगार स्थापित करने के लिए 13 दिवसीय कृषि उद्यमी का प्रशिक्षण दिया जा रहा है।

यह प्रशिक्षण संस्था के प्रबंधक पवन कुमार गुप्ता के मार्गदर्शन में एवं प्रशिक्षण समन्वयक सुनील रजक के सहयोग से जैविक कृषि विशेषज्ञ रामसुख दुबे द्वारा दिया जा रहा है।प्रशिक्षण के अंतर्गत कृषि को लाभ का धंधा बनाने के लिए कम लागत तकनीक, जीरो बजट फार्मिंग जैविक खेती के विषय में बताया जा रहा है। विभिन्न जैविक खादों एवं कीटनाशकों की जानकारी, गोबर तथा गौमूत्र का जैविक खेती में उपयोग, फसलों के लिए आवश्यक 17 प्रकार के पोषक तत्व तथा उनका वर्गीकरण, देसी गाय के मूत्र में पाये जाने वाले 33 प्रकार के तत्व आदि की जानकारी भी दी जा रही है।

 इस प्रशिक्षण में  गोमूत्र से बीज उपचार, जैविक कीटनाशक शीघ्र खाद बनाने तथा फसलों में उपयोग की जानकारी, काटने वाले, कुतरने वाले, रस सूचक एवं फल छेदक कीटों से होने वाले नुकसान तथा उनके जैविक नियंत्रण की जानकारी भी दी जा रही है।इस प्रशिक्षण में गेंदाबाई यादव, सीमा मिश्रा, रोशनी यादव, अंजना यादव, लक्ष्मी बर्मन तथा संतोषी यादव तथा अन्य स्व-सहायता समूह की महिलाएं प्रशिक्षण प्राप्त कर रही हैं।

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile

(नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़,  टेलीग्राम, व्हाट्सएप्प)

(कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें)

कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें:

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें

www.krishakjagat.org/kj_epaper/

कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें:

www.global-agriculture.com