Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राज्य कृषि समाचार (State News)

बैतूल मंडी में खुली ट्रॉली में होगी उपज नीलामी, प्लेट कांटे पर तौल और तुरंत भुगतान की व्यवस्था रहेगी  

07 मार्च 2026, बैतूल: बैतूल मंडी में खुली ट्रॉली में होगी उपज नीलामी, प्लेट कांटे पर तौल और तुरंत भुगतान की व्यवस्था रहेगी – कृषि उपज मंडी समिति बैतूल के सभाकक्ष में शुक्रवार को अनुविभागीय अधिकारी राजस्व एवं सह-भारसाधक अधिकारी की अध्यक्षता में मंडी के समस्त अधिकारियों और कर्मचारियों की आकस्मिक बैठक आयोजित की गई। बैठक में मंडी में अपनी कृषि उपज विक्रय के लिए आने वाले किसानों को नीलामी, तौल और भुगतान संबंधी होने वाली समस्याओं पर विस्तार से चर्चा की गई।

 बैठक में अनुविभागीय अधिकारी राजस्व एवं सह-भारसाधक अधिकारी ने किसानों को मंडी प्रांगण में होने वाली असुविधाओं को प्राथमिकता के साथ तत्काल दूर करने के निर्देश मंडी स्टाफ को दिए। साथ ही आगामी गेहूं सीजन को ध्यान में रखते हुए व्यवस्था को और अधिक सुगम बनाने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश  दिए। इस दौरान गेहूं सीजन में किसानों की उपज की खुली ट्रॉली में ही नीलामी करने, नीलामी के तुरंत बाद प्लेट कांटे पर तुलाई की व्यवस्था सुनिश्चित करने तथा  इस व्यवस्था का व्यापक प्रचार-प्रसार  करने के भी निर्देश दिए।

किसानों से अपील

कृषि उपज मंडी समिति बैतूल ने किसानों से अपील की है कि आगामी गेहूं सीजन में अपनी उपज को खुली ट्रॉली में ही मंडी में विक्रय के लिए लाएं, ताकि प्राथमिकता के आधार पर ट्रॉली में ही नीलामी कर तुलाई के बाद शीघ्र भुगतान की प्रक्रिया पूरी की जा सके। इससे किसानों के समय की बचत होगी और मंडी की कार्यवाही भी तेज़ी से संपन्न हो सकेगी।

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile

आपने उपरोक्त समाचार कृषक जगत वेबसाइट पर पढ़ा: हमसे जुड़ें
> नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़, व्हाट्सएप्प
> कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें
> कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: E-Paper
> कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: Global Agriculture

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें