Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राज्य कृषि समाचार (State News)

मध्य प्रदेश के 6 जिलों में कुछ स्थानों पर भारी वर्षा की संभावना

13 अगस्त 2024, इंदौर: मध्य प्रदेश के 6 जिलों में कुछ स्थानों पर भारी वर्षा की संभावना – मौसम केंद्र, भोपाल से मिली जानकारी के अनुसार पिछले 24 घंटों के दौरान मध्यप्रदेश के भोपाल, उज्जैन, जबलपुर संभागों के जिलों में कुछ स्थानों पर; नर्मदापुरम, चंबल, रीवा, शहडोल, सागर संभागों के जिलों में अनेक  स्थानों  पर; इंदौर, ग्वालियर संभागों के जिलों में अधिकांश स्थानों पर वर्षा दर्ज़ की गई एवं शेष सभी संभागों के जिलों में मौसम मुख्यतः शुष्क रहा। पश्चिमी मप्र के शाजापुर जिले के कालापीपल में सर्वाधिक 74.0 मि मी वर्षा दर्ज़ की गई। प्रदेश के कई जिलों में गरज -चमक के साथ तेज़ हवाएं चलीं । 1 जून से 13 अगस्त तक दीर्घावधि औसत से मध्यप्रदेश में 16 % अधिक वर्षा हुई है। पूर्वी मप्र में औसत से 14 % तथा पश्चिमी मप्र में औसत से 18 % अधिक वर्षा हुई है।

मौसम की स्थिति – वर्तमान में मानसून ट्रफ अब श्री गंगानगर, नारनौल, चुर्क, जमशेदपुर, दीघा से होकर दक्षिण -पूर्व  की ओर उत्तर पूर्वी बंगाल की खाड़ी तक विस्तृत  है। वर्तमान में देश में चार चक्रवातीय परिसंचरण पूर्वोत्तर राजस्थान  के ऊपर, दक्षिण -पूर्वी पाकिस्तान एवं संलग्न राजस्थान के ऊपर, गुजरात के ऊपर तथा पश्चिमी बांग्ला देश के ऊपर सक्रिय है। इसके अलावा एक  ट्रफ पूर्वोत्तर राजस्थान से होकर दक्षिण उत्तर प्रदेश, दक्षिण बिहार और गंगीय पश्चिम बंगाल होते हुए बांग्ला देश तक विस्तृत है, जबकि दूसरा ट्रफ रायलसीमा से कोमोरिन क्षेत्र तक विस्तृत है।

पूर्वानुमान – मौसम केंद्र ने गुना, शिवपुरी, मुरैना,  श्योपुर कलां, बालाघाट और  दमोह जिलों में कुछ स्थानों पर वज्रपात / झंझावात के साथ भारी वर्षा (64.5 – 115.5  मि .मी.) की संभावना का येलो अलर्ट जारी किया गया  है। जबकि भोपाल, विदिशा , रायसेन,राजगढ़, नर्मदापुरम, बैतूल, हरदा, बुरहानपुर, खंडवा, खरगौन, बड़वानी, इंदौर, अशोकनगर, शिवपुरी, ग्वालियर, मुरैना, श्योपुर कलां, सिंगरौली, सीधी, रीवा, मऊगंज, सतना, अनुपपुर, शहडोल,उमरिया, डिंडोरी, कटनी, जबलपुर,  नरसिंहपुर, छिंदवाड़ा, सिवनी, मंडला, बालाघाट, टीकमगढ़, मैहर, और पांढुर्ना जिलों में अनेक स्थानों पर वर्षा या गरज चमक के साथ  बौछारें पड़ेंगी।

(नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़,  टेलीग्राम, व्हाट्सएप्प)

(कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें)

कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें:

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile

www.krishakjagat.org/kj_epaper/

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें

कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें:

www.global-agriculture.com