राज्य कृषि समाचार (State News)

कपास उत्पादक किसानों के लिए धार का पीएम मित्रा पार्क खोलेगा समृद्धि के द्वार

15 सितम्बर 2025, भोपाल: कपास उत्पादक किसानों के लिए धार का पीएम मित्रा पार्क खोलेगा समृद्धि के द्वार –  मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी द्वारा धार जिले में प्रथम पीएम मित्रा पार्क का शुभारंभ केवल एक कार्यक्रम नहीं, बल्कि किसानों की मेहनत को वैश्विक पहचान दिलाने वाला ऐतिहासिक क्षण है। उन्होंने इसे प्रदेश के औद्योगिक भविष्य की आधारशिला और किसानों के लिए नई संभावनाओं का द्वार बताया। प्रधानमंत्री का यह विज़न किसानों को खेतों से सीधे वैश्विक बाजार तक पहुँचाने वाला है, जिसमें मध्य प्रदेश की कपास उत्पादक धरती सबसे मजबूत आधार बनी है। यह पार्क कपास उत्पादक किसानों के लिए समृद्धि के द्वार खोलेगा।

Advertisement1
Advertisement

कपास उत्पादन में म.प्र. देश में अग्रणी

मध्यप्रदेश लंबे समय से कपास उत्पादन में देश के अग्रणी राज्यों में गिना जाता है। प्रदेश के लगभग 18 जिलों की धरती कपास की फसल से लहलहाती है। करीब 6 लाख हेक्टेयर क्षेत्र में हर साल लगभग 24 लाख टन कपास पैदा होता है। इतना ही नहीं, देश में जितना ऑर्गेनिक कॉटन पैदा होता है, उसका लगभग 40 प्रतिशत अकेले मध्यप्रदेश से आता है। यही वजह है कि वस्त्र उद्योग के लिए मध्यप्रदेश सबसे उपयुक्त गंतव्य साबित हुआ है और धार का पीएम मित्रा पार्क इसी प्राकृतिक सामर्थ्य का परिणाम है।

करीब 2,158 एकड़ में विकसित हो रहा यह पार्क विश्व स्तरीय सुविधाओं से सुसज्जित है। यहां 20 MLD का कॉमन एफ्लुएंट ट्रीटमेंट प्लांट, 10 MVA का सौर ऊर्जा संयंत्र, पानी और बिजली की पुख्ता आपूर्ति, आधुनिक सड़कें और 81 प्लग-एंड-प्ले यूनिट्स जैसी व्यवस्था विकसित की जा रही हैं। श्रमिकों और महिला कर्मचारियों के लिए आवास और सामाजिक सुविधाएं इसे केवल औद्योगिक क्षेत्र नहीं, बल्कि आदर्श औद्योगिक नगर का रूप देती हैं।

निवेशकों का भरोसा भी इस परियोजना पर साफ दिखाई देता है। अब तक कुल 27 हजार 109 करोड़ रूपये के निवेश प्रस्ताव प्राप्त हुए हैं। यह निवेश उद्योगों की स्थापना के साथ स्थानीय लोगों के लिए नए रोजगार का मार्ग प्रशस्त करेगा। वस्त्र क्षेत्र के बड़े संगठन और उद्योग समूह यहां आकर निवेश की रुचि दिखा चुके हैं। इससे न केवल प्रदेश को औद्योगिक लाभ मिलेगा, बल्कि निर्यात को भी नई दिशा मिलेगी। धार से तैयार वस्त्र और परिधान अब सीधे अंतरराष्ट्रीय बाजार में पहुंचेंगे और मध्यप्रदेश वैश्विक टेक्सटाइल हब के रूप में अपनी अलग पहचान बनाएगा।

Advertisement8
Advertisement

प्रधानमंत्री  मोदी के विजन को पूरा करेगा पीएम मित्रा पार्क

प्रधानमंत्री श्री मोदी के विज़न के अनुरूप यह पार्क “फार्म से फाइबर, फैक्ट्री से फैशन और विदेश” की संपूर्ण वैल्यू चेन को साकार करता है। यहां किसानों से प्राप्त कच्चा कपास उद्योगों में धागा बनेगा, वहीं से वस्त्र और परिधान तैयार होंगे और यही उत्पाद विदेशों तक जाएंगे। इस तरह पूरी वैल्यू चेन एक ही स्थान पर पूरी होगी। यही इसे अन्य पार्कों से अलग और आदर्श बनाती है।

Advertisement8
Advertisement

3 लाख रोजगार होंगे सृजित

पीएम मित्रा पार्क से लगभग 3 लाख रोजगार सृजित होंगे। इसमें एक लाख प्रत्यक्ष और दो लाख अप्रत्यक्ष रोजगार शामिल होंगे। कपास आधारित उद्योगों के विस्तार से किसानों को उनकी फसल का दोगुना मूल्य मिलेगा। यह अवसर केवल रोजगार तक सीमित नहीं रहेगा, बल्कि गांव-गांव तक आर्थिक गतिविधियों को गति देगा और स्थानीय बाजारों से लेकर निर्यात तक नई संभावनाएँ पैदा करेगा।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने भैंसोला में पीएम मित्रा पार्क की तैयारियों का जायजा भी ले चुके है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि हर व्यवस्था समयबद्ध और सुव्यवस्थित हो। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री का यह दौरा प्रदेश के औद्योगिक और सामाजिक विकास में मील का पत्थर साबित होगा। उनका मानना है कि यह परियोजना किसानों, श्रमिकों, महिलाओं और युवाओं सभी के जीवन को छूने वाली है।

Advertisements
Advertisement3
Advertisement

आपने उपरोक्त समाचार कृषक जगत वेबसाइट पर पढ़ा: हमसे जुड़ें
> नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़व्हाट्सएप्प
> कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें
> कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: E-Paper
> कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: Global Agriculture

Advertisements
Advertisement5
Advertisement