सरकारी योजनाएं (Government Schemes)राज्य कृषि समाचार (State News)

PM Kisan Samman Nidhi: विदिशा के किसानों को ₹2-2 हजार की सौगात, तहसीलवार 2.33 लाख कृषकों को मिला लाभ

04 अगस्त 2025, भोपाल: PM Kisan Samman Nidhi: विदिशा के किसानों को ₹2-2 हजार की सौगात, तहसीलवार 2.33 लाख कृषकों को मिला लाभ – प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की 20वीं किश्त वितरण का कार्यक्रम प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शनिवार को वाराणसी, उत्तरप्रदेश से सिंगल क्लिक के माध्यम से किया। इस दौरान देशभर के करोड़ों किसानों की तरह विदिशा जिले के 2.33 लाख से अधिक कृषक परिवारों के बैंक खातों में भी ₹2,000 की किश्त सीधे ट्रांसफर की गई।

विदिशा जिले में कई जगहों पर हुआ कार्यक्रम का सीधा प्रसारण

प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि के राष्ट्रीय कार्यक्रम का सीधा प्रसारण देखने और सुनने की व्यवस्था विदिशा जिला मुख्यालय, जनपद, ग्राम पंचायतों और कृषि उपज मंडियों तक की गई थी। इन स्थानों पर किसानों, जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों, कर्मचारियों और गणमान्य नागरिकों ने लाइव प्रसारण देखा और सुना।

विधायक मुकेश टंडन ने किसानों को बताया यह मदद उपयोगी

विदिशा के एनआईसी VC कक्ष में आयोजित जिला स्तरीय कार्यक्रम को विधायक श्री मुकेश टंडन ने संबोधित किया। उन्होंने कहा कि किसानों को दी जा रही यह आर्थिक मदद कृषि कार्यों में सहयोगी साबित होगी।

किसानों को मौके पर बांटे गए स्वीकृति पत्र

इस कार्यक्रम में विधायक  मुकेश टंडन, जनपद पंचायत अध्यक्ष  वीर सिंह रघुवंशी, नगरपालिका अध्यक्ष श्रीमती प्रीति राकेश शर्मा और कलेक्टर अंशुल गुप्ता की उपस्थिति में लाभांवित किसानों को मौके पर स्वीकृति पत्र भी दिए गए।

PM किसान योजना के तहत सालाना ₹6,000 की मदद

गौरतलब है कि प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के तहत किसानों को साल में ₹2,000 की तीन किश्तों में कुल ₹6,000 की राशि दी जाती है। यह राशि सीधे किसानों के बैंक खातों में ट्रांसफर की जाती है।

विदिशा के 2.33 लाख से अधिक किसानों को मिला 20वीं किश्त का लाभ

विदिशा जिले में इस योजना के तहत कुल 2,33,524 कृषक परिवारों को 20वीं किश्त की राशि प्रदान की गई है।

तहसीलवार किसानों को मिले लाभ की जानकारी

जिले की तहसीलवार लाभार्थियों की संख्या इस प्रकार है:

तहसीललाभांवित किसान
सिरोंज41,234
बासौदा27,170
लटेरी25,339
नटेरन19,053
शमशाबाद19,172
त्योंदा14,535
ग्यारसपुर13,190
गुलाबगंज10,939
विदिशा (शहरी+ग्रामीण)33,290
कुरवाई + पठारी29,602

अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों की मौजूदगी रही

कार्यक्रम में जनप्रतिनिधियों के अलावा अपर कलेक्टर अनिल कुमार डामोर, संयुक्त कलेक्टर एवं नोडल अधिकारी निकिता तिवारी, एसडीएम क्षितिज शर्मा, अधीक्षक भू-अभिलेख  सविता पटेल, विदिशा शहरी एवं ग्रामीण तहसीलदार और लाभांवित किसान उपस्थित रहे।

(नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़,  टेलीग्रामव्हाट्सएप्प)

(कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें)

कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें:

www.krishakjagat.org/kj_epaper/

कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें:

www.global-agriculture.com

Advertisements