Ad DesktopAd TabletAd Mobile
किसानों की सफलता की कहानी (Farmer Success Story)राज्य कृषि समाचार (State News)

नीरज की ज़िंदगी में अचार लाया खुशियां

10 सितम्बर 2024,  (दिलीप दसौंधी, मंडलेश्वर): नीरज की ज़िंदगी में अचार लाया खुशियां – सरकारी योजनाओं से कैसे अपने जीवन को संवारा जा सकता है , इसे खरगोन जिले के ग्राम धरगांव के युवक श्री नीरज कुमार ने चरितार्थ किया है। श्री नीरज ने उद्यानिकी विभाग की प्रधानमंत्री सूक्ष्म खाद्य उद्यम उन्नयन योजना का लाभ लेकर अचार उद्योग लगाया, जिससे उन्हें अब  हर माह अच्छी खासी आय हो जाती है। अचार के कारण श्री नीरज के जीवन में खुशियां आ गई हैं ।

उल्लेखनीय है कि  खरगोन जिले के महेश्वर विकासखण्ड के ग्राम धरगांव निवासी युवा कृषक श्री नीरज कुमार श्रीमाली अपने एवं परिवार के जीवन यापन के लिए अचार का व्यापार छोटे स्तर पर करते थे। जिससे उन्हें अधिक मेहनत के बावजूद उचित लाभ नहीं मिलता था। वह अपने व्यवसाय को  विस्तार देना चाहते थे लेकिन पूंजी का अभाव बाधा बन जाता था । जब उन्हें ग्रामीण उद्यान विस्तार अधिकारी श्री हरिओम पटेल ने  प्रधानमंत्री सूक्ष्म खाद्य उद्यम उन्नयन योजना के बारे में बताया तो उन्होंने इसकी सहमति देते हुए अचार उद्योग को विस्तार देने के लिए डी.पी.आर तैयार कर पोर्टल पर अपलोड कर दिया।

श्री आर एस डोडियार, वरिष्ठ उद्यान विकास अधिकारी ,महेश्वर ने कृषक जगत को बताया कि विभाग द्वारा श्री नीरज का प्रकरण स्वीकृत कर उन्हें 1.60 लाख रुपये का ऋण प्रदान किया गया। इस राशि का उपयोग कर उन्होंने अचार से संबंधित मशीनें खरीदी एवं इकाई स्थापित की। जिससे प्रतिवर्ष 10-15 क्विंटल अचार का उत्पादन होने लगा है। उनके द्वारा इस इकाई में तैयार हुए अचार को ताऊजी ब्रांड से आकर्षक पैकिंग कर स्थानीय बाजारों  एवं इंदौर में बेचा जाता है। इससे उन्हें अच्छी खासी आय हो रही है। उनके जीवन यापन का स्तर भी बदल गया है। श्री नीरज द्वारा नियमित समय पर बैंक ऋण की किश्त भी अदा की जा रही है।

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile

(नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़,  टेलीग्राम, व्हाट्सएप्प)

(कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें)

कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें:

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें

www.krishakjagat.org/kj_epaper/

कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें:

www.global-agriculture.com