राज्य कृषि समाचार (State News)

कोरिया के फूलसाय ने बकरी पालन से कमाई बढ़ाई, अब नहीं रहना पड़ता मजदूरी पर निर्भर

17 दिसंबर 2025, भोपाल: कोरिया के फूलसाय ने बकरी पालन से कमाई बढ़ाई, अब नहीं रहना पड़ता मजदूरी पर निर्भर – सही समय पर मिली एक छोटी मदद से भी विकास की नई संभावनाएं खुल जाती हैं। ऐसा ही हुआ है कोरिया जिले के वनांचल सोनहत के ग्राम पंचायत कैलाशपुर में रहने वाले फूलसाय के साथ। इन्हे बकरी पालन के कार्य में सुरक्षा को लेकर पहले बेहद चिंता रहती थी और वह चाहकर भी बड़े स्तर पर बकरी पालन नहीं कर पाते थे। लेकिन महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गांरटी योजना के तहत बने पक्के बकरी शेड ने उनकी सारीबी समस्याओं का निराकरण कर दिया है। अब वह स्वरोजगार के तौर पर बकरी पालन कार्य को आगे बढ़ा रहे हैं और अच्छी आय अर्जित कर रहे हैं इससे उनकी मनरेगा के तहत मिलने वाले अकुशल श्रम पर निर्भरता लगभग समाप्त हो गई है।  

Advertisement1
Advertisement

कार्य का विवरण

हितग्राही फूलसाय मनरेगा के अंतर्गत ग्राम पंचायत कैलाशपुर में एक पंजीकृत श्रमिक परिवार के मुखिया हैं। इनके आवेदन पर ग्राम सभा के पारित प्रस्ताव अनुसार गत वित्तीय वर्ष में लगभग डेढ़ लाख रूपए से बकरी पालन शेड बनाए जाने की प्रशासकीय स्वीकृति प्रदान की गई। ग्राम पंचायत कैलाशपुर को इस कार्य के लिए निर्माण एजेंसी बनाया गया।

कार्य का वर्तमान प्रभावः

महात्मा गांधी नरेगा के तहत पंजीकृत अकुशल श्रमिक के तौर पर दर्ज हितग्राही श्री फूलसाय पहले केवल वर्षा आधारित परंपरागत खेती पर ही निर्भर रहते थे। खेती के बाद वह अपने रोजगार के लिए मनरेगा के अकुशल श्रम से आय अर्जित करते थे। इस तरह से दैनिक जीवन में उनकी आय के साधन बेहद सीमित थे। पर जब से उनके पास एक अच्छा बकरी शेड बन गया है। वह पूरा ध्यान बकरी पालन पर लगाकर बढ़िया आय अर्जित कर रहे हैं।

कार्य सफलता ने बदला जीवन स्तर

बकरी पालन से आत्मनिर्भरता की ओर बढ़ चुके किसान फूलसाय ने बताया कि हमारे परिवार का मूल काम बकरी पालन ही था। खेती से कुछ खास कमाई नहीं होने से मनरेगा और दूसरे काम पर निर्भर रहना पड़ता था। लेकिन जब से शेड बना है, डेढ़ दर्जन बकरे बकरी एक साथ पालने की सहूलियत हो गई है और अब बकरे बेचकर अच्छी आय हो रही है। मेरे लिए रोजगार की चिंता समाप्त हो गई है।

Advertisement8
Advertisement
Advertisements
Advertisement3
Advertisement

आपने उपरोक्त समाचार कृषक जगत वेबसाइट पर पढ़ा: हमसे जुड़ें
> नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़व्हाट्सएप्प
> कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें
> कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: E-Paper
> कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: Global Agriculture

Advertisement8
Advertisement
Advertisements
Advertisement5
Advertisement