राज्य कृषि समाचार (State News)किसानों की सफलता की कहानी (Farmer Success Story)

गेंदे की खेती से सीजनल आमदनी बढ़ाने का परिमल का फॉर्मूला

13 जनवरी 2025, रायपुर: गेंदे की खेती से सीजनल आमदनी बढ़ाने का परिमल का फॉर्मूला – छत्तीसगढ़ के सरगुजा जिले के अंबिकापुर के चठिरमा गांव के किसान परिमल ने पारंपरिक खेती से हटकर गेंदे के फूलों की खेती में अपनी किस्मत आजमाई। इस फैसले ने न केवल उनकी आय में वृद्धि की बल्कि उन्हें इलाके में एक प्रगतिशील किसान के रूप में पहचान भी दिलाई।

तीन साल में सीखा फूलों की खेती का सही तरीका

श्री परिमल ने बताया कि पिछले तीन वर्षों से वे गेंदे के फूलों की खेती कर रहे हैं। शुरुआती दो साल जानकारी के अभाव में उनकी आय कम थी, लेकिन राष्ट्रीय बागवानी मिशन और उद्यानिकी विभाग की सहायता से उन्होंने खेती के उन्नत तरीकों को अपनाया। उन्हें विभाग से 1280 पौधों के साथ 6400 रुपये की अनुदान सहायता राशि मिली। इसके अलावा, समय-समय पर दवाओं के छिड़काव और नई तकनीकों की जानकारी दी गई।

Advertisement
Advertisement

परिमल ने ड्रिप सिंचाई पद्धति का उपयोग करते हुए अपने खेतों में बंपर उत्पादन हासिल किया। उनका कहना है कि आधुनिक तकनीकों ने न केवल उनकी लागत कम की बल्कि पैदावार भी दोगुनी कर दी।

गेंदे की खेती से बढ़ी आमदनी

परिमल के अनुसार, गेंदे की खेती का सबसे बड़ा लाभ यह है कि महज तीन महीने में फसल तैयार हो जाती है और इससे जल्दी आमदनी शुरू हो जाती है। उन्होंने अपने 0.400 एकड़ के खेत में गेंदे के फूल लगाए हैं। पहले प्रति सीजन उन्हें 15,000 से 20,000 रुपये तक की आय होती थी, लेकिन अब यह बढ़कर 45,000 से 50,000 रुपये तक पहुँच गई है।

Advertisement8
Advertisement

परिमल बताते हैं कि त्योहारों और विशेष अवसरों पर गेंदे के फूलों की मांग बढ़ने से उनकी आमदनी में और वृद्धि होती है।

Advertisement8
Advertisement

गेंदे की खेती परिमल जैसे किसानों के लिए एक नया रास्ता खोल रही है। कम समय में अधिक मुनाफा होने के कारण अब कई किसान पारंपरिक फसलों के बजाय बागवानी की ओर रुख कर रहे हैं। उद्यानिकी विभाग द्वारा समय-समय पर दी जाने वाली सहायता और तकनीकी जानकारी ने किसानों को इस ओर प्रेरित किया है।

(नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़,  टेलीग्रामव्हाट्सएप्प)

(कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें)

कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें:

www.krishakjagat.org/kj_epaper/

कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें:

www.en.krishakjagat.org

Advertisement8
Advertisement
Advertisements
Advertisement5
Advertisement