राज्य कृषि समाचार (State News)

धान खरीदी महा अभियान की शुरुआत

15 नवंबर 2024, भोपाल: धान खरीदी महा अभियान की शुरुआत – स्क्रिप्ट निरीक्षण धानखरीदी केंद्र एंकर छत्तीसगढ़ में 14 नवंबर से पूरे प्रदेश में धान खरीदी महा अभियान की शुरुआत हो चुकी है। धान खरीदी एवं आवश्यक सुविधाओं का जायजा लेने कलेक्टर कार्तिकेया गोयल के साथ जिला पंचायत अधिकारी जितेंद्र यादव ने जिले के धान खरीदी केंद्रों का औचक निरीक्षण कर उपार्जन केन्द्रों में धान विक्रय करने वाले किसानों की सहूलियत को ध्यान में रखकर आवश्यक मूलभूत सुविधाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए जिले के दो उपार्जन केंद्रों धरमजयगढ़ के कापू और लैलूंगा के लिबरा केंद्र में धान खरीदी की शुरुआत हुई। पहले दिन किसानों से 328 क्विंटल धान खरीदा गया। वहीं कलेक्टर कार्तिकेया गोयल कृषि उपज मंडी पुसौर, धान खरीदी केंद्र कोडपाली के निरीक्षण में पहुंचे। यहां उन्होंने धान उपार्जन केंद्रों में धान बेचने आने वाले किसानों की संख्या एवं धान की आवक स्टॉक की जानकारी ली। उन्होंने समिति प्रबंधक को निर्देशित किया कि मॉइश्चर मीटर से धान की नमी जांच के पश्चात ही धान की खरीदी की जाए। उन्होंने धान खरीदी केंद्रों में किसानों की सुविधा हेतु स्थल की साफ-सफाई, पेयजल, किसानों के बैठने हेतु छायादार स्थान, त्रुटिरहित धान खरीदी हेतु इलेक्ट्रॉनिक कांटा के सत्यापन आदि का जायजा लिया। साथ ही उपार्जन केंद्रों में कैप कवर, समिति में उपलब्ध बारदाने, कम्प्यूटर सेट, प्रिंटर, इंटरनेट सुविधा सहित अन्य व्यवस्थाएं का भी अवलोकन किया। कलेक्टर गोयल ने धान खरीदी केंद्र कोड़पाली में पहुंच कर नए पुराने बारदाना सत्यापन, व्यवस्था, प्रबंधक से क्षेत्र में लगाए गए धान किस्म एवं वर्तमान कटाई की स्थिति की जानकारी लेते हुए, धान की आवक की जानकारी ली। उन्होंने समिति प्रबंधक से पर्याप्त बारदानों की उपलब्धता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। साथ ही सुरक्षा हेतु फेसिंग के साथ ही किसानों के लिए आवश्यक मूलभूत सुविधाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए । इस दौरान टोकन पंजी, रकबा समर्पण पंजी बनाने एवं उनमें इंद्राज के निर्देश दिए। उन्होंने किसानों से चर्चा करते हुए कहा कि इस बार किसान स्वयं टोकन कटवा सकते है। कलेक्टर कार्तिकेया गोयल ने निरीक्षण के दौरान धान खरीदी केंद्रों में सीसीटीवी कैमरे से निगरानी के निर्देश दिए।कलेक्टर ने सभी नोडल अधिकारियों को धान खरीदी केन्द्र में उपस्थित रहकर धान खरीदी के निर्देश दिए हैं। उन्होंने अधिकारियों को धान खरीदी कार्य में किसी प्रकार की लापरवाही नहीं बरतने के निर्देश दी साथ ही धान खरीदी केंद्रों में धान खरीदी की निगरानी रखने तथा अवैध धान की खरीदी पर कार्रवाई करने के निर्देश दिए। जिले के दो उपार्जन केंद्रों में धान खरीदी की बोहनी हुई। इसमें लैलूंगा के लिबरा में दो किसानों से 276 क्विंटल और धरमजयगढ़ के कापू में एक किसान से 52.40 क्विंटल धान की खरीदी हुई। इस दौरान यहां जनप्रतिनिधियों और विभागीय अधिकारियों के साथ वहां के किसान भी मौजूद रहे। धन खरीदी के पर जिला पंचायत अधिकारी जितेंद्र यादव ने बताया कि कलेक्टर के निर्देशानुसार धनखरीदी केंद्रों को जायजा लिया गया है सभी धन खरीदी केंद्रों के सम्बन्धित अधिकारियों को दिशा निर्देश दिए गए धान खरीदी के लिए सभी उचित व्यवस्थाएं और किसानों को कोई परेशानी न हो इसका पूरा ध्यान रखने के आदेश दिए गए है और धान खरीदी केंद्र में किसी भी प्रकार की गड़बड़ी होने पर तुंरत कार्यवाही की जाएगी। बाईट 01 जितेंद्र यादव,जिला पंचायत अधिकारी।

(नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़,  टेलीग्रामव्हाट्सएप्प)

(कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें)

कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें:

Advertisement
Advertisement

www.krishakjagat.org/kj_epaper/

कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें:

Advertisement8
Advertisement

www.en.krishakjagat.org

Advertisement8
Advertisement
Advertisements
Advertisement5
Advertisement