एमपी में गेहूं उपार्जन के लिए अब तक चार लाख से अधिक किसानों ने कराया पंजीयन
03 मार्च 2026, भोपाल: एमपी में गेहूं उपार्जन के लिए अब तक चार लाख से अधिक किसानों ने कराया पंजीयन – मध्यप्रदेश की सरकार किसानों से समर्थन मूल्य पर गेहूं की खरीदी करेगी और इसके लिए अभी तक राज्य के चार लाख से अधिक किसानों ने अपना पंजीयन करा लिया है। यह जानकारी प्रदेश के खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण मंत्री गोविंद सिंह राजपूत ने दी है।
सरकार ने किसानों से अपील की है कि वे 7 मार्च 2026 की निर्धारित समय-सीमा के भीतर अपना रजिस्ट्रेशन अनिवार्य रूप से करा लें। केंद्र सरकार ने वर्ष 2026-27 के लिए गेहूं का न्यूनतम समर्थन मूल्य (MSP) 2585 रुपये प्रति क्विंटल घोषित किया है। यह पिछले वर्ष की तुलना में 160 रुपये अधिक है। सरकार का कहना है कि यह बढ़ोतरी किसानों को बेहतर लाभ दिलाने के उद्देश्य से की गई है।
मंत्री श्री राजपूत के अनुसार अब तक संभागवार पंजीयन
उज्जैन संभाग – 1,48,905 किसान,
भोपाल संभाग – 1,09,134 किसान,
इंदौर संभाग – 54,587 किसान,
जबलपुर संभाग – 39,885 किसान,
नर्मदापुरम संभाग – 34,181 किसान,
सागर संभाग – 25,398 किसान,
रीवा संभाग – 13,260 किसान,
ग्वालियर संभाग – 9,695 किसान,
चंबल संभाग – 4,692 किसान,
शहडोल संभाग – 2,551 किसान.
आपने उपरोक्त समाचार कृषक जगत वेबसाइट पर पढ़ा: हमसे जुड़ें
> नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़, व्हाट्सएप्प
> कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें
> कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: E-Paper
> कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: Global Agriculture

