खरगोन कृषि मंडी में मिलेंगे जैविक खाद्यान्न
02 जनवरी 2026, खरगोन: खरगोन कृषि मंडी में मिलेंगे जैविक खाद्यान्न खरगोन – मनुष्य स्वास्थ्य एवं पर्यावरण के सुधार में जैविक एवं प्राकृतिक तरीके से फसलों, सब्जियां,फलो का उत्पादन विशेष महत्व रखता है। इन देशी विधियों से उत्पादित खाधान का सेवन बढ़ाने के लिए प्रदेश के सभी जिलों में सप्ताह में एक दिन हाट बाजार लगाई जा रही है। इसी कड़ी में खरगोन जिले में जैविक एवं प्राकृतिक तरीके से उत्पादित अनाजों, सब्जियों,फलों की सुलभ उपलब्धता के लिए शहर के बिस्टान रोड स्थित कृषि उपज मंडी में प्रत्येक रविवार बाजार लगाना निश्चित किया है।
क्षेत्र के विधायक श्री बालकृष्ण पाटीदार ने जैविक एवं प्राकृतिक खाधान बाजार का शुभारंभ किया। किसान कल्याण तथा कृषि विकास उप संचालक कृषि श्री शिवसिंह राजपूत एंव परियोजना संचालक आत्मा श्री एम एल कनाश के मार्गदर्शन में जिले के कृषको को अपने उत्पाद विक्रय के लिए प्रोत्साहित किया जाएगा। शुभारंभ अवसर पर कृषि वैज्ञानिक डॉ आर के सिंह, डॉ सुनील त्यागी,उप परियोजना संचालक आत्मा डॉ मना सोलंकी, सहायक संचालक कृषि श्री प्रकाश ठाकुर, श्री दीपक मालवीया, श्री रामेश्वर चौहान सहित कृषि विभाग, आत्मा परियोजना के फील्ड अधिकारी एवं कृषक उपस्थित थे।
आपने उपरोक्त समाचार कृषक जगत वेबसाइट पर पढ़ा: हमसे जुड़ें
> नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़, व्हाट्सएप्प
> कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें
> कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: E-Paper
> कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: Global Agriculture


