Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राज्य कृषि समाचार (State News)

 गुना, शिवपुरी और श्योपुर कलां जिलों में अति भारी वर्षा का ऑरेंज अलर्ट

10 अगस्त 2024, इंदौर: गुना, शिवपुरी और श्योपुर कलां जिलों में अति भारी वर्षा का ऑरेंज अलर्ट –  मौसम केंद्र, भोपाल से मिली जानकारी के अनुसार पिछले 24 घंटों के दौरान मध्य प्रदेश के भोपाल, नर्मदापुरम, उज्जैन, ग्वालियर, चंबल संभागों के जिलों में कुछ स्थानों पर; जबलपुर, सागर संभागों के जिलों में अनेक स्थानों पर; इंदौर, रीवा, शहडोल संभागों के जिलों में अधिकांश स्थानों पर वर्षा दर्ज़ की गई एवं प्रदेश के कई जिलों में गरज-चमक के साथ तेज़ हवाएं चलीं। शेष सभी संभागों के जिलों में मौसम मुख्यतः शुष्क रहा। गुना जिले के चांचौड़ा में सर्वाधिक 123 मिमी वर्षा दर्ज़ की गई। 1 जून से 10 अगस्त तक दीर्घावधि औसत से मध्यप्रदेश में 16 % अधिक वर्षा हुई। पूर्वी मप्र में औसत से 15 % अधिक और पश्चिमी मप्र में औसत से 17 % अधिक वर्षा हो चुकी है।

मानसून की स्थिति – वर्तमान में मानसून ट्रफ बीकानेर, रोहतक, फतेहगढ़, चुर्क, पुरुलिया, कोंटई  से होकर गुजर रहा है एवं दक्षिण -पूर्व की ओर पूर्वोत्तर बंगाल की खाड़ी तक विस्तृत है। तीन चक्रवातीय परिसंचरण पूर्वोत्तर राजस्थान के ऊपर, दक्षिण -पूर्व उत्तर प्रदेश के ऊपर तथा पूर्वोत्तर असम के ऊपर सक्रिय है। एक ट्रफ अन्तः   दक्षिणी कर्नाटक से कोमोरिन क्षेत्र तक अवस्थित है। जबकि महाराष्ट्र – कर्नाटक तटों के समानांतर एक अपतटीय ट्रफ अवस्थित है।

पूर्वानुमान – मौसम केंद्र ने आगामी 24 घंटों में गुना, शिवपुरी और श्योपुर कलां जिलों में ऑरेंज अलर्ट के साथ कुछ स्थानों पर वज्रपात / झंझावात के साथ अति भारी वर्षा (115.6 – 204.4  मि.मी.) की संभावना व्यक्त की गई है। जबकि विदिशा, रायसेन, राजगढ़, बैतूल, बुरहानपुर, खंडवा, रतलाम, उज्जैन, मंदसौर, नीमच, अशोकनगर, ग्वालियर, भिंड, मुरैना, रीवा, मऊगंज, सतना, जबलपुर, सिवनी , मंडला, दमोह, सागर, छतरपुर, टीकमगढ़, निवाड़ी और पांढुर्ना जिलों में अनेक स्थानों पर  वज्रपात  / झंझावात के साथ भारी  वर्षा (64.5 – 115.5  मि .मी.) की चेतावनी दी गई है। राज्य के अन्य जिलों में कुछ / अनेक / अधिकांश स्थानों पर  वर्षा या गरज चमक के साथ बौछारें पड़ेंगी।

Ad DesktopAd TabletAd Mobile

(नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़,  टेलीग्राम, व्हाट्सएप्प)

(कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें)

कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें:

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें

www.krishakjagat.org/kj_epaper/

कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें:

www.global-agriculture.com