मध्यप्रदेश की मंडियों में आज प्याज ₹100 से ₹1700 तक बिका, देखें किसानों को किस जिले में कितनी कीमत मिली
10 अक्टूबर 2025, भोपाल: मध्यप्रदेश की मंडियों में आज प्याज ₹100 से ₹1700 तक बिका, देखें किसानों को किस जिले में कितनी कीमत मिली – मध्य प्रदेश की मंडियों में आज 9 अक्टूबर को उतार-चढ़ाव दखने को मिल रहा है। Agmarknet पोर्टल के ताजा आंकड़ों के मुताबिक, राज्य की विभिन्न कृषि उपज मंडियों में प्याज की कीमतें आज अलग-अलग स्तर पर दर्ज की गई हैं। कहीं किसानों को बढ़िया भाव मिला, तो कहीं उन्हें औसत या कम दामों से संतोष करना पड़ा।
आज किसानों को राज्य की शिवपुरी जिले की करेरा (F&V) मंडी में सबसे अधिकतम रेट 1700 रुपये प्रति क्विंटल मिला। वहीं, बड़वानी, बुरहानपुर, सेंदवा और बैतूल की मंडियों में भी प्याज 1200 से 1400 रुपए प्रति क्विंटल के बीच बिका। लेकिन हर जगह इतनी खुशी नहीं थी। रतलाम की अलोट मंडी में प्याज का रेट सिर्फ 150 रुपये प्रति क्विंटल रहा, और शुजालपुर में भी किसानों को 200 रुपये क्विंटल तक ही मिले। यानी कुछ किसानों को तो लागत निकालना भी मुश्किल हो गया।
बाकी मंडियों का हाल देखें तो वहां प्याज की औसत कीमत 600 से 1100 रुपये प्रति क्विंटल के बीच रही। कुल मिलाकर, मंडियों के हिसाब से प्याज के दामों में जबरदस्त फर्क देखने को मिला।
मध्य प्रदेश की प्रमुख मंडियों में प्याज के आज के रेट
जिला | मंडी का नाम | न्यूनतम भाव (₹/क्विंटल) | अधिकतम भाव (₹/क्विंटल) | मॉडल भाव (₹/क्विंटल) |
रतलाम | अलोट | 150 | 661 | 150 |
उज्जैन | बड़नगर | 400 | 1000 | 1000 |
उज्जैन | बड़नगर | 610 | 851 | 851 |
धार | बदनावर | 325 | 751 | 410 |
धार | बदनावर | 400 | 711 | 525 |
धार | बदनावर | 300 | 605 | 525 |
बड़वानी | बड़वानी (F&V) | 1200 | 1200 | 1200 |
बैतूल | बैतूल (F&V) | 1250 | 1500 | 1300 |
भोपाल | भोपाल | 600 | 1050 | 800 |
राजगढ़ | बियौरा | 100 | 960 | 600 |
बुरहानपुर | बुरहानपुर (F&V) | 800 | 1300 | 1100 |
इंदौर | इंदौर | 429 | 978 | 978 |
शिवपुरी | करेरा (F&V) | 900 | 1700 | 1300 |
धार | मनावर (F&V) | 900 | 1100 | 1000 |
मंदसौर | मंदसौर | 243 | 805 | 805 |
मुरैना | मुरैना | 800 | 800 | 800 |
राजगढ़ | नरसिंहगढ़ | 500 | 575 | 575 |
रतलाम | रतलाम | 750 | 750 | 750 |
रतलाम | सैलाना | 350 | 1100 | 990 |
खंडवा | सनावद (F&V) | 600 | 800 | 700 |
बड़वानी | सेंधवा (F&V) | 800 | 1400 | 1200 |
शाजापुर | शाजापुर | 355 | 913 | 757 |
शिवपुरी | शिवपुरी | 400 | 1540 | 650 |
शाजापुर | शुजालपुर | 200 | 1099 | 200 |
शाजापुर | शुजालपुर | 400 | 400 | 400 |
शाजापुर | सोयतकला | 525 | 610 | 610 |
उज्जैन | उज्जैन | 371 | 1108 | 1108 |
आपने उपरोक्त समाचार कृषक जगत वेबसाइट पर पढ़ा: हमसे जुड़ें
> नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़, व्हाट्सएप्प
> कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें
> कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: E-Paper
> कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: Global Agriculture