बड़वानी में किसानों एवं पशुपालकों हेतु एक दिवसीय प्रशिक्षण संपन्न
25 फरवरी 2026, बड़वानी: बड़वानी में किसानों एवं पशुपालकों हेतु एक दिवसीय प्रशिक्षण संपन्न – शासकीय बहुउद्देशीय कृषक साख सहकारिता संस्था में इन्दौर सहकारी दुग्ध संघ मर्यादित इन्दौर एवं जिला सहकारी संघ मर्यादित बड़वानी के संयुक्त तत्वाधान में दुग्ध उत्पादक सहकारी संस्थाओं का रविवार को एक दिवसीय प्रशिक्षण सम्पन्न हुआ । कार्यकम में दुग्ध सहकारी संघ मर्यादित खरगोन के प्रबंधक श्री डी.पी.त्यागी एवं सहकारिता विभाग के अंकेक्षण अधिकारी श्री मनोज टाक, जिला संघ के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री ओंकार यादव द्वारा प्रशिक्षण दिया।
कार्यक्रम में श्री डी.पी.त्यागी द्वारा स्वच्छ दुध उत्पादन के साथ दूध उत्पादन की मात्रा वृद्धि,पशुओं की देखभाल, उन्नत नस्ल के जानवरों का पालन की जानकारी के साथ ही श्री मनोज टाक अंकेक्षण अधिकारी सहकारिता विभाग खरगोन द्वारा दूध संस्थाओं के बायलाज पर जानकारी दी गई । श्रीमती कुंता चौहान, प्रबंधक क्षे.सं.दुग्ध संयंत्र बड़वानी द्वारा संघ की योजनाओं, संस्था के अधिकारियों बैंक की समस्त गतिविधियों एवं पशु पालन पर चर्चा की ।
कार्यक्रम में क्षेत्र के दुग्ध उत्पादन 104 किसानों की उपस्थिति की रही, किसानो ने अधिकारियों से मप्र शासन की योजनाओं के बारे में जानकारी ली तथा पशुओं की खरीदी कहा से करना है इस में बारे मे पूछा गया। श्री डी. पी.त्यागी ने बताया कि हरियाणा, गुजरात या अन्य राज्यों से उच्च नस्ल के पशु क्रय किए जा सकते हैं। जो किसानों को और पशुपालकों के लिए लाभप्रद रहेंगे। ये पशु अधिकतम 15 से 18 लीटर तक दूध दे सकते है। वर्तमान में किसानों के लिए मप्र शासन द्वारा पशुपालन के लिये आचार्य विद्यासागर, मुख्यमंत्री डेयरी प्लस और डॉ. अंबेडकर कामधेनु योजनाएं संचालित की जा रही हैं । जिसमें किसान अधिक से अधिक लाभ लेकर योजनाओं में निर्धारित सब्सिडी का लाभ प्राप्त कर सकते हैं। प्रशिक्षण में शामिल हुए किसानों का आभार संघ के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री ओंकार यादव द्वारा माना गया।
आपने उपरोक्त समाचार कृषक जगत वेबसाइट पर पढ़ा: हमसे जुड़ें
> नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़, व्हाट्सएप्प
> कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें
> कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: E-Paper
> कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: Global Agriculture

