राज्य कृषि समाचार (State News)

पांढुर्ना में अधिकारियों ने किया कृषि आदान केंद्रों का निरीक्षण

30 मई 2024, ( उमेश खोड़े, पांढुर्ना ): पांढुर्ना में अधिकारियों ने किया कृषि आदान केंद्रों का निरीक्षण – क्षेत्र के किसान खरीफ सत्र की तैयारियों में जुट गए हैं और फसल के लिए आवश्यक खाद – बीज खरीदने लगे हैं। वहीं दूसरी ओर किसानों को गुणवत्तापूर्ण  कृषि सामग्री मिले , इसके लिए कलेक्टर के निर्देश पर राजस्व और कृषि विभाग के अधिकारियों ने पांढुर्ना के कृषि आदान केंद्रों का निरीक्षण  कर  बीज तथा कीटनाशकों के नमूने एकत्रित किए। इस निरीक्षण दल में अनुविभागीय अधिकारी नेहा सोनी, तहसीलदार श्री विनय  प्रकाश ठाकुर , एसडीओ कृषि श्री दीपक चौरसिया , वरिष्ठ कृषि विकास अधिकारी श्री सुनील गजभिए ,कृषि विस्तार अधिकारी श्री किशोर डिगरसे और श्री विनोद लोखंडे शामिल थे।

उल्लेखनीय है कि किसानों को गुणवत्तापूर्ण कृषि सामग्री मिले इसके लिए कलेक्टर श्री अजयदेव शर्मा ने राजस्व और कृषि विभाग के अधिकारियों को कृषि सामग्री बेचने वाले दुकानों का निरीक्षण करने के निर्देश दिए थे , जिसके परिपालन में निरीक्षण दल ने कृषि आदान केंद्रों राजगुरु कृषि केंद्र और हेमेंद्र कुमार एन्ड संस का निरीक्षण किया।  इस दौरान यहाँ से कपास बीजों और कीटनाशकों के नमूने लिए , जिन्हें जाँच हेतु भेजा जाएगा। इसके अलावा दल द्वारा गोदामों और स्टॉक की भी जांच की गई तथा विक्रय दर सूची की भी जाँच की गई। दल द्वारा यह भी बताया गया कि निरीक्षण का यह सिलसिला आगे भी चलेगा।

Advertisement
Advertisement

(कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें)

(नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़,  टेलीग्रामव्हाट्सएप्प)

Advertisements
Advertisement5
Advertisement