Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राज्य कृषि समाचार (State News)

नीमच कलेक्टर ने किया डूंगलावदा के उपार्जन केंद्र का निरीक्षण

01 अप्रैल 2024, नीमच: नीमच कलेक्टर ने किया डूंगलावदा के उपार्जन केंद्र का निरीक्षण – नीमच कलेक्‍टर श्री दिनेश जैन ने नीमच क्षेत्र के डूंगलावदा में स्थापित गेहूं, चना समर्थन मूल्य पर उपार्जन केंद्र का निरीक्षण कर उपार्जन के लिए की गई व्यवस्थाओं का जायजा लिया। कलेक्‍टर श्री जैन ने उपस्थित किसानों से चर्चा कर, उन्हें समर्थन मूल्य पर गेहूं, चना विक्रय के लिए लाने हेतु प्रेरित किया। कलेक्‍टर ने उपार्जन कार्य में लगे कर्मचारियों से कहा कि वे पंजीकृत सभी किसानों से संपर्क कर उनके स्लॉट बुकिंग करवाकर, गेहूं, चना विक्रय के लिए लाने के लिए प्रेरित करें और उपार्जन कार्य को एक सप्‍ताह में पूर्ण  करवाएं ।

कलेक्‍टर श्री जैन ने डूंगलावदा उपार्जन केंद्र पर किसानों के लिए की गई छाया, पेयजल व्यवस्था, इलेक्ट्रॉनिक  तौल  कांटे की व्यवस्था, गेहूं छानने की व्यवस्था,  नमी मापक यंत्र की व्यवस्था, बारदान की व्यवस्था, भण्‍डारण की व्यवस्था, उपार्जित  गेहूं  के परिवहन की व्‍यवस्‍था, भुगतान व्यवस्था का अवलोकन कर जायजा लिया।  उन्होंने गेहूं उपार्जन केंद्रों एवं शासन व्‍दारा निर्धारित मूल्य से संबंधित फ्लेक्स, बैनर लगाने के निर्देश भी दिए। कलेक्टर ने उपार्जन केंद्र पर उपलब्ध शिकायत एवं सुझाव पंजी, बारदानों और बारदानों पर लगाये जाने वाले टैग्‍स का अवलोकन भी किया। इस मौके जिला पंचायत सीईओ श्री गुरूप्रसाद,  सहायक आपूर्ति अधिकारी श्री आरएन दिवाकर एवं अन्‍य अधिकारी-कर्मचारी तथा किसान उपस्थित थे।

(कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें)

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile

(नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़,  टेलीग्राम, व्हाट्सएप्प)

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें