राष्ट्रीय बांस मिशन: कृषि भूमि पर बांस रोपण को बढ़ावा, सरकार देगी ₹150 प्रति पौधा सहायता
14 फरवरी 2026, भोपाल: राष्ट्रीय बांस मिशन: कृषि भूमि पर बांस रोपण को बढ़ावा, सरकार देगी ₹150 प्रति पौधा सहायता – राष्ट्रीय बांस मिशन (2025) कृषि भूमि पर बांस के वृक्षारोपण को प्रोत्साहित करने के लिए है। इस योजना के अंतर्गत किसानों को प्रति पौधा ₹150 का अनुदान दिया जाएगा, जिसकी अधिकतम सीमा 10 हेक्टेयर या 4000 पौधे तय की गई है। अनुदान का भुगतान सीधे किसान के बैंक खाते में दो वर्षों के दौरान तीन किस्तों में किया जाएगा (प्रथम वर्ष में ₹60 और ₹30, तथा दूसरे वर्ष में ₹60), जो कि पौधों के जीवित रहने और उनके भौतिक सत्यापन पर निर्भर करेगा।
योजना का लाभ लेने के लिए किसानों को प्रमाणित नर्सरी या टिश्यू कल्चर लैब से ही पौधे खरीदने होंगे और वनमंडलाधिकारी कार्यालय में आवेदन करना होगा।
आपने उपरोक्त समाचार कृषक जगत वेबसाइट पर पढ़ा: हमसे जुड़ें
> नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़, व्हाट्सएप्प
> कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें
> कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: E-Paper
> कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: Global Agriculture

