नरसिंहपुर: चना और मसूर की उपज बेचने के लिए पंजीयन 16 मार्च तक
24 फरवरी 2026, नरसिंहपुर: नरसिंहपुर: चना और मसूर की उपज बेचने के लिए पंजीयन 16 मार्च तक – उप संचालक कृषि श्री मोरिस नाथ ने बताया कि राज्य शासन के किसान कल्याण तथा कृषि विकास विभाग के निर्देशानुसार रबी वर्ष 2025-26 (विपणन वर्ष 2026-27) के लिए ई-उपार्जन पोर्टल पर चना एवं मसूर के पंजीयन की प्रक्रिया 20 फरवरी 2026 से शुरू हो गई है। किसान अपना पंजीयन 16 मार्च 2026 तक करा सकते हैं।
उप संचालक कृषि ने बताया कि किसान अपना पंजीयन जिले में खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग द्वारा गेहूं पंजीयन के लिए 67 पंजीयन केंद्र बनाए गए हैं, उन्हीं केंद्रों पर चना और मसूर का पंजीयन भी किया जाएगा। उन्होंने किसानों से आग्रह किया है कि वे समर्थन मूल्य पर अपनी उपज बेचने के लिए निर्धारित समय सीमा 16 मार्च 2026 तक अपना पंजीयन अवश्य करा लें। इस संबंध में अधिक जानकारी के लिए MP e-Uparjan Portal या नजदीकी केंद्र से संपर्क करें। उप संचालक कृषि ने जिले के चना एवं मसूर उत्पादक किसानों से अपील की है कि वे निर्धारित किये गए केंद्रों पर जाकर अपनी चना एवं मसूर बिक्री के लिए पंजीयन कराएं।
आपने उपरोक्त समाचार कृषक जगत वेबसाइट पर पढ़ा: हमसे जुड़ें
> नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़, व्हाट्सएप्प
> कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें
> कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: E-Paper
> कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: Global Agriculture

