सरकारी योजनाएं (Government Schemes)राज्य कृषि समाचार (State News)

नर्मदापुरम: प्रधानमंत्री कृषक मित्र सूर्य योजना में किसानों को सोलर पम्प की सौगात

02 मार्च 2026, नर्मदापुरम: नर्मदापुरम: प्रधानमंत्री कृषक मित्र सूर्य योजना में किसानों को सोलर पम्प की सौगात – भारत सरकार की महत्वाकांक्षी प्रधानमंत्री कृषक मित्र सूर्य योजना (पी.एम. कुसुम-बी) के अंतर्गत जिला नर्मदापुरम के किसानों को सिंचाई सुविधा सुलभ कराने की दिशा में प्रभावी कार्य किया जा रहा है। म.प्र. ऊर्जा विकास निगम के द्वारा उक्त योजना अंतर्गत जिले में 438 किसानों का ऑफ ग्रिड सोलर पम्प प्रदाय करने हेतू चयन किया गया है। इस योजना से किसानों को दिन के समय निर्बाध सिंचाई, कम लागत में खेती तथा पर्यावरण संरक्षण में सहभागिता का लाभ मिल रहा है।

कलेक्टर नर्मदापुरम सुश्री सोनिया मीना एवं मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत नर्मदापुरम श्री हिमांशु जैन के निर्देशानुसार जनपद पंचायत नर्मदापुरम में गत दिनों शिविर का आयोजन किया गया है जिसमें श्री नरेन्द्र कुमार जैन जिला अक्षय ऊर्जा अधिकारी, श्री अमजद खान डीईओ म.प्र. ऊर्जा विकास निगम लि. नर्मदापुरम एवं  इकाइयों  के प्रतिनिधियों श्री सचिन चौहान (में. शक्ति पंप), श्री प्रतीक पवार (में.सी आर आई पंप) के द्वारा केम्प में कुल 50 किसानों शामिल हुए एवं कुल 07 किसानों की (AIF एग्रीकल्चर इन्फास्ट्रक्चर फंड) प्रक्रिया की गई हैं एवं सेन्ट्रल बैंक ऑफ इण्डिया के प्रतिनिधियों के द्वारा कुल 01 चयनित आवेदको का (CIF कस्टमर इंफॉर्मेशन फाइल) तैयार किये गये है अन्य उपस्थित 30 किसानों द्वारा का पहले से ही AIF / CIF प्रक्रिया पूर्ण कर ली है। आज दिनांक तक जिला नर्मदापुरम में कुल 295 चयनित किसानों का एआईएफ एवं कुल 317 सी आई एफ कम्पलीट हो गए है।

शिविर का  संचालन मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत नर्मदापुरम, उप संचालक किसान कल्याण एवं कृषि विकास नर्मदापुरम, अधिकारी / कर्मचारी जनपद पंचायत नर्मदापुरम के सहयोग से किया गया ।

आपने उपरोक्त समाचार कृषक जगत वेबसाइट पर पढ़ा: हमसे जुड़ें
> नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़व्हाट्सएप्प
> कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें
> कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: E-Paper
> कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: Global Agriculture

Advertisements