नर्मदापुरम: कृषक संगोष्ठी में आधुनिक कृषि यंत्रों एवं जैविक खेती की जानकारी दी
29 जनवरी 2026, नर्मदापुरम: नर्मदापुरम: कृषक संगोष्ठी में आधुनिक कृषि यंत्रों एवं जैविक खेती की जानकारी दी – कृषक कल्याण वर्ष 2026 के अंतर्गत विकासखंड केसला में कृषि रथ का भ्रमण ग्राम जुझारपुर, भट्टी, और धुरपन में हुआ। इस दौरान कृषक संगोष्ठी आयोजित की गई, जिसमें किसानों को आधुनिक कृषि यंत्रों, उन्नत खेती, और जैविक खेती की जानकारी दी गई।
कार्यक्रम में नर्मदापुरम के सहायक संचालक कृषि एस एल इवने, डॉ. विनोद कुमार कृषि वैज्ञानिक, जनप्रतिनिधि जनपद पंचायत उपाध्यक्ष श्रीमती अर्चना महतो, जनपद पंचायत सदस्य श्री रविकांत माहला, वरिष्ठ कृषि विकास अधिकारी सुनील उइके, कृषि विस्तार अधिकारी गौरी नंदा गुहे, दीपक चौरे, युक्ता नागले, और दीपक बांसे मौजूद रहे। ग्राम पंचायतों के सरपंच, सचिव सहित कई किसान भी शामिल हुए।
किसानों ने कृषि वैज्ञानिकों और अधिकारियों से शासन की योजनाओं की जानकारी ली। यह संगोष्ठी किसानों के लिए अत्यंत लाभकारी सिद्ध हुई। वैज्ञानिकों और अधिकारियों ने किसानों को नेचुरल फार्मिंग, जैविक खेती, उद्यानिकी, पशुपालन, आने वाले सीजन के लिए उचित किस्में और अन्य संबंधित जानकारी प्रदान की।
आपने उपरोक्त समाचार कृषक जगत वेबसाइट पर पढ़ा: हमसे जुड़ें
> नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़, व्हाट्सएप्प
> कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें
> कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: E-Paper
> कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: Global Agriculture


