राज्य कृषि समाचार (State News)

म.प्र. में खरीफ फसलों की बुवाई समाप्ति की ओर

खाद्यान्न फसलों का रकबा बढ़ा

19 अगस्त 2021, भोपाल । म.प्र. में खरीफ फसलों की बुवाई समाप्ति की ओर –  म.प्र. में खरीफ फसलों की बुवाई समाप्ति की ओर बढ़ रही है। अब तक 143 लाख 28 हजार हेक्टेयर रकबा कवर किया जा चुका है जो निर्धारित लक्ष्य 149 लाख 29 हजार हेक्टेयर के विरुद्ध लगभग 96 फीसदी है। गत वर्ष इस अवधि में 140 लाख हेक्टेयर में बोनी हुई थी। राज्य में धान और सोयाबीन की बुवाई 90 फीसदी से अधिक क्षेत्र में कर ली गई है वहीं अन्य फसलों ज्वार, बाजरा, मक्का, अरहर, उड़द, मूंग, मूंगफली एवं कपास की बुवाई लक्ष्य से अधिक क्षेत्र में की जा चुकी है। राज्य में अब तक कुल खाद्यान्न फसलें जिसमें अनाज और दलहन शामिल हैं उनका रकबा 70.04 लाख हे. हो गया है जो गत वर्ष इस समय तक 68.70 लाख हेक्टेयर था।

कृषि विभाग से प्राप्त जानकारी के मुताबिक राज्य में खरीफ फसलों का सामान्य क्षेत्र 118.50 लाख हेक्टेयर है। इस वर्ष 149.29 लाख हेक्टेयर में फसलें लेने का लक्ष्य रखा गया है। इसके विरुद्ध अब तक 143.28 लाख हेक्टेयर में बोनी हो गई है। इसमें राज्य की प्रमुख तिलहनी फसल सोयाबीन की बोनी 55.84 लाख हेक्टेयर में कर ली गई है। राज्य की दूसरी प्रमुख खरीफ फसल धान की बोनी अब तक 31.56 लाख हेक्टेयर में हुई है जो गत वर्ष इस समय तक 26.22 लाख हेक्टेयर में बोई गई थी। इसी प्रकार प्रदेश में अब तक इन फसलों की बुवाई लक्ष्य से अधिक रकबे में कर ली गई है जिसमें मक्का 15.11 लाख हे. में, तुअर 4.20, उड़द 15.26, मूंगफली 3.76 एवं तिल 3.18 लाख हे. में तथा कपास की बुवाई 6.15 लाख हेक्टेयर शामिल है। जानकारी के मुताबिक राज्य में अब तक कुल खाद्यान्न फसलें 52.84 लाख हेक्टेयर में, कुल दलहनी फसलें 21.20 लाख हेक्टेयर में एवं कुल तिलहनी फसलें 63.09 लाख हेक्टेयर में बोई गई है।

Advertisement
Advertisement
प्रदेश में प्रमुख फसलों की बुवाई स्थिति
फसल                   लक्ष्य                   बुवाई
धान                    33.46      31.56
ज्वार                   1.50    1.53
मक्का                 14.92                  15.11
बाजरा                 3.29                      3.46
अरहर                 3.82          4.20
उड़द                   13.84    15.26
मूंग                 1.39                  

1.60

सोयाबीन      61.65                  55.84
मूंगफली       3.27                   3.76
तिल           4.31               3.18
कपास           6.07              6.15
Advertisements
Advertisement5
Advertisement