MP Maize Mandi Rate: 15 जनवरी को मध्यप्रदेश में 1700 रुपये तक बिका मक्का, देखिए ताजा भाव
15 जनवरी 2026, नई दिल्ली: MP Maize Mandi Rate: 15 जनवरी को मध्यप्रदेश में 1700 रुपये तक बिका मक्का, देखिए ताजा भाव – मध्य प्रदेश की कृषि उपज मंडियों में आज 15 जनवरी 2026 को मक्का की आवक और कीमतों में मिला-जुला रुझान देखने को मिला। Agmarknet (एगमार्कनेट) पोर्टल से प्राप्त आंकड़ों के अनुसार, राज्य की कई प्रमुख मंडियों में किसानों को मक्का के 1500 से 1700 रुपये प्रति क्विंटल तक भाव मिले। जानिए राज्य की मुख्य मंडियों में मक्का किसानों को आज कैसे भाव मिलें।
इन मंडियों में मिले बेहतर भाव
छिंदवाड़ा जिले की अमरवाड़ा और चौरई मंडी में मक्का के सबसे अच्छे भाव दर्ज किए गए। अमरवाड़ा मंडी में मक्का का अधिकतम भाव 1700 रुपये प्रति क्विंटल तक पहुंचा, वहीं चौरई मंडी में भी किसानों को 1650 से 1700 रुपये तक दाम मिले। धार जिले की धामनोद मंडी में भी ऊंचे भाव देखने को मिले, जहां मक्का का अधिकतम भाव 1702 रुपये रहा।
आवक के हिसाब से रहा उतार-चढ़ाव
आवक की बात करें तो छिंदवाड़ा की अमरवाड़ा मंडी में सबसे अधिक 284.1 क्विंटल मक्का की आवक दर्ज की गई। इसके अलावा बैतूल की मुलताई मंडी में भी 100 क्विंटल से अधिक आवक रही। वहीं देवास की खातेगांव मंडी और बैतूल की कुछ मंडियों में आवक काफी कम रही, जिससे वहां दाम अपेक्षाकृत स्थिर बने रहे।
मध्य प्रदेश की मंडियों आज के ताजा भाव
| जिला | मंडी | न्यूनतम भाव (₹/क्विंटल) | अधिकतम भाव (₹/क्विंटल) | मॉडल भाव (₹/क्विंटल) | आवक (क्विंटल) |
| अशोकनगर | इसागढ़ APMC | 1590 | 1630 | 1600 | 64.1 |
| बड़वानी | अंजड़ APMC | 1510 | 1600 | 1600 | 27.9 |
| बैतूल | बैतूल APMC | 1663 | 1665 | 1665 | 57.5 |
| बैतूल | मुलताई APMC | 1500 | 1550 | 1550 | 100.5 |
| बैतूल | मुलताई APMC | 1690 | 1690 | 1690 | 3.24 |
| बुरहानपुर | बुरहानपुर APMC | 1550 | 1550 | 1550 | 1.65 |
| छिंदवाड़ा | अमरवाड़ा APMC | 1480 | 1680 | 1610 | 284.1 |
| छिंदवाड़ा | अमरवाड़ा APMC | 1531 | 1700 | 1700 | 36.72 |
| छिंदवाड़ा | चौरई APMC | 1600 | 1650 | 1650 | 51 |
| छिंदवाड़ा | चौरई APMC | 1700 | 1700 | 1700 | 5.5 |
| छिंदवाड़ा | पांढुर्ना APMC | 1605 | 1605 | 1605 | 12.05 |
| दमोह | जावेरा APMC | 1575 | 1580 | 1580 | 28.7 |
| देवास | खातेगांव APMC | 1490 | 1490 | 1490 | 0.38 |
| देवास | लोहारदा APMC | 1500 | 1559 | 1559 | 6.52 |
| धार | धामनोद APMC | 950 | 1702 | 1700 | 32.49 |
| हरदा | तिमरनी APMC | 1303 | 1626 | 1626 | 43.37 |
| नर्मदापुरम | बनापुरा APMC | 1525 | 1676 | 1640 | 62.75 |
| खंडवा | खंडवा APMC | 1440 | 1636 | 1627 | 19.09 |
आपने उपरोक्त समाचार कृषक जगत वेबसाइट पर पढ़ा: हमसे जुड़ें
> नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़, व्हाट्सएप्प
> कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें
> कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: E-Paper
> कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: Global Agriculture



