राज्य कृषि समाचार (State News)

मुरैना: 63 केंद्रों पर होगा निःशुल्क गेहूं पंजीयन, जानें तारीख, दस्तावेज और सत्यापन प्रक्रिया  

10 फरवरी 2026, मुरैना: मुरैना: 63 केंद्रों पर होगा निःशुल्क गेहूं पंजीयन, जानें तारीख, दस्तावेज और सत्यापन प्रक्रिया – किसानों को उनकी उपज का उचित मूल्य दिलाने तथा हितों के संरक्षण के उद्देश्य से शासन के निर्देशानुसार समर्थन मूल्य पर गेहूं उपार्जन की प्रक्रिया के अंतर्गत मुरैना जिले में 63 पंजीयन केंद्र स्थापित किए गए हैं। कलेक्टर  लोकेश कुमार जांगिड़ द्वारा जिले में इन पंजीयन केंद्रों की स्थापना की गई है। इन पंजीयन केंद्रों पर किसानों का पंजीयन कार्य 7 फरवरी 2026 से 7 मार्च 2026 तक किया जाएगा। इस अवधि में किसानों का निःशुल्क पंजीयन किया जाएगा।

 जिले में तहसीलवार पंजीयन केंद्र इस प्रकार निर्धारित किए गए हैं – तहसील अंबाह में सेवा सहकारी समितियां बिरहरूआ, सिकरौड़ी, रिठोरा, गोठ, खड़ियाहार, दिमनी, बरवाई, उसैदपुरा, कसमड़ा, लल्लूबसई एवं विपणन सहकारी समिति अंबाह में पंजीयन किया जाएगा। तहसील पोरसा में सेवा सहकारी समितियां रजौधा, कुरैठा, भौनपुरा, अर्राेन, सेंथराअहीर, सांगोली तथा विपणन सहकारी समिति पोरसा को पंजीयन केंद्र बनाया गया है। 

तहसील मुरैना में सेवा सहकारी समितियां जींगनी, अजनोधा, मृगपुरा, दीखतपुरा, जैतपुर नूराबाद, धनैला, जारह, पिपरसेवा, रिठोराकलां, पढ़ावली, दत्तहरा, बड़गांव नावली, विचोला, पिडावली, शिवलालपुरा, जरेरुआ तथा विपणन सहकारी समिति मुरैना में पंजीयन की व्यवस्था की गई है। तहसील जौरा में सेवा सहकारी समितियां मुन्द्रावजा, भैंसरोली, पहाड़गढ़, खाण्डोली, खनेता, परसौटा, निटहरा, जौरा, मैनावसई, चेना, पचौखरा, सुजानगढ़ी, उत्तमपुरा, रजौधा, सुमावली, गलेथा, धमकन, इटावली एवं विपणन सहकारी समिति जौरा में पंजीयन किया जाएगा। तहसील कैलारस में सेवा सहकारी समितियां कैलारस, तिलोंजरी, सुजरमा, मामचोन एवं विपणन सहकारी समिति कैलारस को पंजीयन केंद्र बनाया गया है। 

तहसील सबलगढ़ में सेवा सहकारी समितियां टेंटरा, रामपुरकलां, कुल्होली एवं जाबरोल में किसानों का पंजीयन किया जाएगा। पंजीयन के लिए किसानों को आधार कार्ड, बैंक खाता विवरण, मोबाइल नंबर एवं समग्र आईडी साथ लाना अनिवार्य होगा। पंजीयन के दौरान किसानों का आधार आधारित बायोमेट्रिक सत्यापन अथवा ओटीपी पासवर्ड के माध्यम से सत्यापन किया जाएगा।

Advertisements
Advertisement
Advertisement

आपने उपरोक्त समाचार कृषक जगत वेबसाइट पर पढ़ा: हमसे जुड़ें
> नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़व्हाट्सएप्प
> कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें
> कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: E-Paper
> कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: Global Agriculture

Advertisements
Advertisement
Advertisement