राज्य कृषि समाचार (State News)

मानसून का सिस्टम सक्रिय नहीं

14 अगस्त 2021, इंदौर । मानसून का सिस्टम सक्रिय नहीं – मध्य प्रदेश में इस समय कोई मानसून सिस्टम सक्रिय नहीं है। इस कारण वर्षा नहीं हो रही है। कुछ जगहों पर हल्की बौछारें पड़ रही है। तापमान में वृद्धि से गर्मी का अहसास हो रहा है। पूर्वी मध्य प्रदेश के डिंडोरी जिले के करांजिया में सर्वाधिक 34.4 मिमी दर्ज़ की गई। मौसम विभाग द्वारा आज सुबह 8 :30 बजे समाप्त हुए 24 घंटों में राज्य में हुई वर्षा के जो आंकड़े जारी किए हैं वे इस प्रकार हैं –

पश्चिमी मध्य प्रदेश – भिंड (अटेर – 18, लहार – 3), बड़वानी (पानसेमल – 14, चाचरीयापाटी – 7, निवाली – 4.6, पाटी – 1), धार(नालछा – 8.2, बदनावर – 2, सिटी – 1.2), खण्डवा (न्यू हरसूद – 8), बुरहानपुर(नेपानगर – 6.5, सिटी – 5.4), देवास (कन्नौद – 4, उदयनगर – 3, सतवास – 3), इंदौर (महू – 2, सांवेर – 1.4, सिटी – 0.2), झाबुआ (एग्रो ओब्स – 1.2), अलीराजपुर (जोबट – 1), रतलाम (सिटी – ट्रेस ), उज्जैन (सिटी – ट्रेस ) की गई।

पूर्वी मध्य प्रदेश – डिंडोरी (करांजिया – 34.4), अनूपपुर (अमरकंटक – 7.4), नरसिंहपुर (गाड़रवारा – 7), कटनी (बड़वारा – 4), रीवा (नईगढ़ी – 3), छिंदवाड़ा (पेंच – 1.1)बालाघाट (खैरलांजी – 6.4, किरनापुर – 4.6, वारासिवनी – 1) मिमी वर्षा दर्ज़ की गई।

Advertisement
Advertisement
Advertisements
Advertisement5
Advertisement