नर्मदापुरम में नरवाई प्रबंधन हेतु बेलर संचालकों के साथ बैठक आयोजित
13 मार्च 2026, नर्मदापुरम: नर्मदापुरम में नरवाई प्रबंधन हेतु बेलर संचालकों के साथ बैठक आयोजित – कृषि विभाग कार्यालय नर्मदापुरम में उप संचालक श्री रविकांत सिंह की अध्यक्षता में जिले के बेलर संचालकों के साथ बैठक आयोजित की गई। बैठक में सहायक कृषि यंत्री, पवारखेडा श्री चंदन सिंह बरकडें भी उपस्थित रहे। साथ ही सेवरॉन एनर्जी सोलयूशन प्राइवेट लिमिटेड कंपनी, एग्रीथर्म बायो एनर्जी एवं श्री वासुदेव ग्रीन एनर्जी प्राइवेट लिमिटेड के बेलर संचालकों की भी उपस्थिति रही।
सेवरॉन एनर्जी सोलयूशन प्राइवेट लिमिटेड कंपनी के प्रबंधक श्री भूपेंद्र सिंह राजपूत तथा श्री वीरेंद्र कुमार गुप्ता के द्वारा बताया गया कि, आगामी रबी कटाई उपरांत गेहूं के लगभग 2000 हेक्टयर क्षेत्र की नरवाई का प्रबंधन बेलर द्वारा रतवाडा, निटाया, सांगाखेडा, बाबई आंचलखेडा, सुआखेडी, जावली, गुराडिया, राजौन आदि जैसे क्षेत्रों में किया जाना प्रस्तावित है। एग्रीथर्म बायो एनर्जी के संचालक श्री सुशील खत्री द्वारा लगभग 3000 हेक्टेयर क्षेत्र की नरवाई का प्रबंधन बेलर द्वारा सांगाखेडा, सूरजकुंड, गुडला, छोटी बालाभेट, बडी बालाभेट निमसाडिया, डोंगलवाडा, खोजनपुर, हासलपुर आदि जैसे क्षेत्रों में किया जाना प्रस्तावित है। श्री वासुदेव ग्रीन एनर्जी प्राइवेट लिमिटेड से श्री उद्भव तिवारी, श्री सोमिल साहू एवं श्री पवन मीना के द्वारा लगभग 5000 हेक्टेयर में तवा क्षेत्र, सांगाखेडा, मांगरौल, बाबई, आरी, बुदनी बज्जरवाडा आदि जैसे क्षेत्रों में किया जाना प्रस्तावित है।
सहायक कृषि यंत्री, पवारखेड़ा श्री चंदन सिंह बरकडे द्वारा अवगत कराया गया कि, उक्त संचालकों के अतिरिक्त जिले के अन्य बेलर संचालकों द्वारा भी इस वर्ष रबी फसल कटाई उपरांत लगभग 25000 हेक्टेयर क्षेत्र में नरवाई प्रबंधन कार्य किए जाने का लक्ष्य प्रस्तावित है। इस प्रकार जिले में लगभग कुल 35000 हेक्टेयर में नरवाई प्रबंधन का कार्य किया जावेगा।
आपने उपरोक्त समाचार कृषक जगत वेबसाइट पर पढ़ा: हमसे जुड़ें
> नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़, व्हाट्सएप्प
> कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें
> कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: E-Paper
> कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: Global Agriculture





