राज्य कृषि समाचार (State News)

मनीष ने जायद उड़द में लिया 7 क्विंटल / एकड़ का औसत उत्पादन

17 मार्च 2026, इंदौरमनीष ने जायद उड़द में लिया 7 क्विंटल / एकड़ का औसत उत्पादन – जायद में प्रायः मूंग  की फसल ही ली जाती है। लेकिन नरसिंहपुर के प्रगतिशील कृषक श्री मनीष पटेल जायद में  प्रति वर्ष  मूंग के साथ उड़द की फसल भी लेते हैं।  गत वर्ष उन्हें जायद उड़द का 7  क्विंटल /एकड़ का औसत उत्पादन मिला था। इस वर्ष भी जायद में  मूंग के साथ उड़द की फसल लेने की तैयारी की जा रही है। इस बार उड़द का रकबा दो एकड़ बढ़ाया जा रहा है।

 नरसिंहपुर  के प्रगतिशील किसान श्री मनीष पटेल ने कृषक जगत को बताया कि उनके पास 10  एकड़ ज़मीन है, जिसमें प्रति वर्ष जायद में मूंग के साथ उड़द भी लगाते हैं। हर साल पहले मिट्टी की जांच कराते हैं। जांच  रिपोर्ट के आधार पर अनुशंसित मात्रा में खाद देता हूँ। स्प्रिंकलर से सिंचाई की जाती है।  गत वर्ष उन्हें 3  एकड़ में टी -9  किस्म की उड़द का 7  क्विंटल /एकड़ का औसत उत्पादन मिला था।  इस वर्ष भी  जायद में मूंग के साथ उड़द भी लगाएंगे।

श्री पटेल ने कहा कि उड़द की फसल सिर्फ जायद में ही लेते हैं , क्योंकि काली मिट्टी होने के कारण  खरीफ में उचित उत्पादन नहीं मिलता है। जायद की उड़द में रोग कम लगते हैं , इससे लागत में कमी आने से फायदा अधिक होता है , जबकि मूंग में खर्च अधिक हो जाता है।  इस वर्ष जायद में मूंग और उड़द का रकबा बराबर अर्थात 5 -5  एकड़ करने का विचार है। इस वर्ष जायद में उड़द का रकबा दो एकड़ बढ़ा रहे हैं।  जायद फसल के लिए तैयारियां की जा रही है। आसपास के कई किसान हर साल जायद में उड़द की फसल लेते हैं। घरेलू उपयोग के लिए उड़द की फसल  आधे -एक एकड़ में तो ली ही जाती है।

आपने उपरोक्त समाचार कृषक जगत वेबसाइट पर पढ़ा: हमसे जुड़ें
> नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़व्हाट्सएप्प
> कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें
> कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: E-Paper
> कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: Global Agriculture

Advertisements