मंडी रेट (Mandi Rate)राज्य कृषि समाचार (State News)

मध्यप्रदेश की मंडियों में 1,706 रुपये तक पहुंचे मक्का के दाम, देखिए 17 फरवरी के ताजा मंडी रेट

17 फरवरी 2026, नई दिल्ली: मध्यप्रदेश की मंडियों में 1,706 रुपये तक पहुंचे मक्का के दाम, देखिए 17 फरवरी के ताजा मंडी रेट – कृषि उपज मंडियों के ताजा आंकड़ों के अनुसार 17 फरवरी को मध्य प्रदेश की विभिन्न मंडियों में मक्का के दामों में हलचल देखने को मिली। केंद्र सरकार की आधिकारिक वेबसाइट Agmarknet पर जारी रेट के मुताबिक किसानों को अलग-अलग जिलों में 1,200 रुपये से लेकर 1,706 रुपये प्रति क्विंटल तक का भाव मिल रहा है।

राज्य की छिंदवाड़ा मंडी में मक्का का अधिकतम भाव 1,706 रुपये और मॉडल भाव 1,671 रुपये प्रति क्विंटल दर्ज किया गया, जो प्रदेश में सबसे अधिक रहा। यहां 121.2 क्विंटल की सबसे ज्यादा आवक भी दर्ज हुई। बुरहानपुर मंडी में किसानों को 1,600 रुपये का स्थिर भाव मिला। धार जिले की कुक्षी मंडी में अधिकतम 1,640 रुपये तक दाम पहुंचे, जबकि मनावर और धामनोद मंडी में भाव 1,550 से 1,583 रुपये के बीच रहे।

वहीं खरगोन मंडी में आवक 35.68 क्विंटल रही और अधिकतम भाव 1,580 रुपये दर्ज किया गया। बड़वानी जिले की अंजड़, बड़वानी और खेतिया मंडियों में भाव 1,490 से 1,575 रुपये के बीच रहे, जबकि सेंधवा मंडी में 39.73 क्विंटल आवक के साथ 1,560 रुपये तक का भाव मिला। गुना जिले की आरोन मंडी में न्यूनतम 1,380 और अधिकतम 1,586 रुपये प्रति क्विंटल का भाव दर्ज हुआ। जानिए राज्य की प्रमुख मंडियों के ताजा मंडी रेट।  

मध्य प्रदेश की प्रमुख मंडियों में मक्का के ताजा रेट 

जिलामंडीन्यूनतम भाव (रु./क्विंटल)अधिकतम भाव (रु./क्विंटल)मॉडल भाव (रु./क्विंटल)आवक (क्विंटल)
बड़वानीअंजड़ मंडी1,4901,4901,4904.81
बड़वानीबड़वानी मंडी1,5001,5001,50025
बड़वानीखेतिया मंडी1,5751,5751,5751.65
बड़वानीसेंधवा मंडी1,4851,5601,53539.73
बुरहानपुरबुरहानपुर मंडी1,6001,6001,60011
छिंदवाड़ाछिंदवाड़ा मंडी1,5961,7061,671121.2
धारधामनोद मंडी1,5831,5831,5833.79
धारकुक्षी मंडी1,4951,6401,64023.48
धारकुक्षी मंडी1,6001,6001,6001.8
धारमनावर मंडी1,5501,5501,5503.06
गुनाआरोन मंडी1,3801,5861,58616.22
खरगोनखरगोन मंडी1,2001,5801,58035.68

आपने उपरोक्त समाचार कृषक जगत वेबसाइट पर पढ़ा: हमसे जुड़ें
> नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़व्हाट्सएप्प
> कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें
> कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: E-Paper
> कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: Global Agriculture

Advertisements