राज्य कृषि समाचार (State News)

मध्यप्रदेश: कटनी जिले में कृषकों की फार्मर आईडी में लापरवाही पर पटवारी सस्पेंड  

22 फरवरी 2026, कटनी: मध्यप्रदेश: कटनी जिले में कृषकों की फार्मर आईडी में लापरवाही पर पटवारी सस्पेंड – मध्यप्रदेश के कटनी जिले के फार्मर आईडी निर्माण कार्य में लापरवाही बरतने के आरोप में एसडीएम बहोरीबंद राकेश कुमार चौरसिया ने पटवारी हल्का क्रमांक 35 सैलारपुर, तहसील स्लीमनाबाद के पटवारी सुशील परते को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है।

पटवारी परते को कृषकों की फार्मर आईडी बनवाने हेतु प्रेरित करने तथा आवश्यक कार्यवाही सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए थे। इसके बावजूद उनके द्वारा अपेक्षित रुचि नहीं ली गई। इस पर कारण बताओ नोटिस जारी कर निर्धारित समय-सीमा में स्पष्टीकरण प्रस्तुत करने को कहा गया था, लेकिन समय-सीमा बीत जाने के बाद भी जवाब प्रस्तुत नहीं किया गया।       

प्रकरण में पटवारी परते का कृत्य म.प्र. सिविल सेवा (आचरण) नियम 1965 के नियम 3 के प्रावधानों का उल्लंघन मानते हुए कदाचार की श्रेणी में पाया गया। इसी आधार पर उनके विरुद्ध म.प्र. सिविल सेवा (वर्गीकरण, नियंत्रण एवं अपील) नियम 1966 के प्रावधानों के अंतर्गत निलंबन की कार्यवाही की गई है।        

निलंबन अवधि में उनका मुख्यालय तहसील कार्यालय स्लीमनाबाद नियत किया गया है तथा इस दौरान उन्हें नियमानुसार जीवन निर्वाह भत्ता देय होगा। प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि शासकीय योजनाओं के क्रियान्वयन में लापरवाही किसी भी स्तर पर स्वीकार नहीं की जाएगी। 

आपने उपरोक्त समाचार कृषक जगत वेबसाइट पर पढ़ा: हमसे जुड़ें
> नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़व्हाट्सएप्प
> कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें
> कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: E-Paper
> कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: Global Agriculture

Advertisements