राज्य कृषि समाचार (State News)

मध्यप्रदेश: गिरदावरी काम में लापरवाही पर दतिया के 3 पटवारियों को जारी किया नोटिस  

25 फरवरी 2026, भोपाल: मध्यप्रदेश: गिरदावरी काम में लापरवाही पर दतिया के 3 पटवारियों को जारी किया नोटिस – मध्यप्रदेश के दतिया जिले में फसल गिरदावरी कार्य की धीमी प्रगति को गंभीरता से लेते हुए तहसीलदार द्वारा तीन पटवारियों को कारण बताओ नोटिस जारी किए हैं। 23 फरवरी 2026 को आयोजित टी.एल. बैठक में फसल गिरदावरी की समीक्षा के दौरान संबंधित हल्कों में कार्य प्रगति संतोषजनक नहीं पाई गई, जिस पर नाराजगी व्यक्त करते हुए यह कार्यवाही की गई।

जारी नोटिस के अनुसार पटवारी हल्का दतिया गिर्द  भगवान सिंह अहिरवार, पटवारी हल्का बाजनी  रामनगर मनिन्दर सिंह कौरव तथा पटवारी हल्का डगरई रामकुमार यादव के हल्कों में फसल गिरदावरी का कार्य निर्धारित लक्ष्य के अनुरूप नहीं पाया गया। समीक्षा में सामने आया कि कई ग्रामों में लक्ष्य की तुलना में कार्य प्रतिशत काफी कम रहा, जिससे शासन की योजनाओं के क्रियान्वयन पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ रहा है।

सायबर तहसील 2.0 के प्रकरणों में प्रतिवेदन लंबित हैं तथा आरसीएमएस पोर्टल पर नामांतरण के कई प्रकरणों का निराकरण नहीं हो पाया है। साथ ही सीएम हेल्पलाइन के मामलों में भी अपेक्षित रुचि नहीं लेने की बात सामने आई है, जिसे अधिकारियों ने गंभीर लापरवाही माना है। 

तहसीलदार ने स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि संबंधित पटवारी दो दिवस के भीतर समक्ष उपस्थित होकर अपना जवाब प्रस्तुत करें तथा कार्यों में तत्काल प्रगति लाना सुनिश्चित करें। निर्धारित समय में संतोषजनक जवाब या सुधार नहीं होने की स्थिति में अनुशासनात्मक कार्यवाही के लिए वरिष्ठ अधिकारियों को लिखा जायेगा।

आपने उपरोक्त समाचार कृषक जगत वेबसाइट पर पढ़ा: हमसे जुड़ें
> नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़व्हाट्सएप्प
> कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें
> कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: E-Paper
> कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: Global Agriculture

Advertisements