Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राज्य कृषि समाचार (State News)

मध्य प्रदेश: किसानों के लिए समृद्धि की नई राहें, दलहन उत्पादन में 42.62% की वृद्धि

03 जुलाई 2024, भोपाल: मध्य प्रदेश: किसानों के लिए समृद्धि की नई राहें, दलहन उत्पादन में 42.62% की वृद्धि – राज्य के वित्तीय वर्ष 2023-24 के आर्थिक सर्वेक्षण में यह स्पष्ट हुआ है की मध्य प्रदेश कि कृषि और इससे संबंधित गतिविधियों में उल्लेखनीय प्रगति देखने को मिली है। राज्य के सकल घरेलू उत्पाद में 9.37 प्रतिशत की वृद्धि के साथ-साथ किसानों की आर्थिक स्थिति भी मजबूत हुई है।

वर्ष 2023-24 में प्राथमिक क्षेत्र का योगदान वर्तमान मूल्यों पर 45.53% रहा, जिससे यह क्षेत्र मध्य प्रदेश की अर्थव्यवस्था में महत्वपूर्ण योगदानकर्ता बन गया। प्राथमिक क्षेत्र में कृषि, वानिकी, पशुपालन, मत्स्य पालन, मुर्गी पालन और खनन जैसे क्षेत्र शामिल हैं।

वित्तीय वर्ष 2023-24 में मध्य प्रदेश की राज्य सकल घरेलू उत्पाद (जीडीपी) 13,63,327 करोड़ रुपये तक पहुंच गई। यह पिछले वित्तीय वर्ष के 12,46,471 करोड़ रुपये के राज्य जीडीपी से लगभग 9.37 प्रतिशत अधिक है।

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile

दलहन और तिलहन उत्पादन में अभूतपूर्व वृद्धि

वित्तीय वर्ष 2023-24 में मध्य प्रदेश में दलहन के उत्पादन में 42.62% की वृद्धि हुई है, जो कि एक महत्वपूर्ण उपलब्धि है। इसके साथ ही, तिलहन उत्पादन में भी 7.32% की वृद्धि दर्ज की गई है।

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें

सब्जियों और फलों का उत्पादन बढ़ा

राज्य में सब्जियों का उत्पादन 235.41 लाख मीट्रिक टन से बढ़कर 242.62 लाख मीट्रिक टन हो गया है, जबकि फलों का उत्पादन 95.10 लाख मीट्रिक टन से बढ़कर 95.54 लाख मीट्रिक टन हो गया है।

कृषि ऋण में 16.4% की वार्षिक वृद्धि

राज्य सरकार द्वारा बैंकिंग सेवाओं को सुलभ बनाने और कृषि क्षेत्र के लिए ऋण विस्तार के प्रयासों के फलस्वरूप वर्ष 2005-06 से 2023-24 तक कृषि ऋण में 16.4% की वार्षिक वृद्धि हुई है।

(कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें)

(नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़,  टेलीग्राम, व्हाट्सएप्प)

कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें:

www.krishakjagat.org/kj_epaper/

कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें:

www.global-agriculture.com