मध्यप्रदेश: उड़द फसल लगाने पर कृषकों को मिलेंगे 600 रुपये बोनस
27 फरवरी 2026, भोपाल: मध्यप्रदेश: उड़द फसल लगाने पर कृषकों को मिलेंगे 600 रुपये बोनस – मध्यप्रदेश के शिवपुरी जिले के ग्राम पिपरसमा में कृषि विभाग द्वारा राष्ट्रीय मिशन ऑन इडिबल ऑयल तिलहन योजना वर्ष 2025-26 अंतर्गत फार्मर फील्ड स्कूल का आयोजन किया, फार्मर फील्ड स्कूल में कृषि विज्ञान केन्द्र पिपरसमा शिवपुरी के वरिष्ठ कृषि वैज्ञानिक डॉ.पुनीत राठौर द्वारा कृषकों को ग्रीष्मकालीन फसलों की खेती की उन्नत तकनीकी की जानकारी दी।
डॉ.राठौर द्वारा कृषकों को बताया गया कि ग्रीष्मकाल में मूंग फसल के स्थान पर उडद फसल की बोनी करें, साथ ही उडद फसल के फायदे कृषकों को बताये। डॉ.पुष्पेंद्र सिंह द्वारा ग्रीष्म फसलों के उन्नत बीज किस्मों की जानकारी उपस्थित कृषकों को दी।
उप संचालक कृषि पान सिंह करौरिया द्वारा कृषकों को बताया कि उड़द फसल की खेती करने पर शासन द्वारा 600 रुपये प्रति क्विंटल बोनस दिया जायेगा इसलिए मूंग के स्थान पर उडद फसल की खेती लाभकारी सिद्ध होगी। साथ ही गेहूं फसल कटाई उपरांत नरवाई में आग न लगाने की समझाइश दी एवं नरवाई प्रबंधन में उपयोगी कृषि यंत्रों भूसा बनाने वाली मशीन स्ट्रा रीपर आदि की जानकारी दी एवं कृषकों को बताया कि कम्बाईन हार्वेस्टर से गेहूं फसल की कटाई उपरांत शेष फसल अवशेष नरवाई का भूसा बनाने वाली मशीन स्ट्रा रीपर से भूसा बनाकर गौशाला में प्रदाय करें।
शिवपुरी विकासखण्ड के वरिष्ठ कृषि विकास अधिकारी संदीप कुमार रावत द्वारा तिलहनी फसलों से अधिक उत्पादन प्राप्त करने की जानकारी कृषकों को दी। कृषि अधिकारियों एवं कृषि वैज्ञानिकों द्वारा ग्राम टोंगरा एवं तानपुर का भ्रमण कर फसलों का निरीक्षण किया। इस अवसर पर कृषि विभाग के अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी भी उपस्थित रहे।
आपने उपरोक्त समाचार कृषक जगत वेबसाइट पर पढ़ा: हमसे जुड़ें
> नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़, व्हाट्सएप्प
> कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें
> कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: E-Paper
> कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: Global Agriculture

