Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राज्य कृषि समाचार (State News)

मध्यप्रदेश: ड्रिप सिंचाई से बदली किसान की किस्मत, मक्का छोड़ तरबूज से कमाए ₹1.65 लाख रुपए

06 मई 2026, भोपाल: मध्यप्रदेश: ड्रिप सिंचाई से बदली किसान की किस्मत, मक्का छोड़ तरबूज से कमाए ₹1.65 लाख रुपए – मध्यप्रदेश के अलीराजपुर के कट्ठीवाड़ा विकासखंड के ग्राम मोरधी के उन्नतशील किसान निहालसिंह बाथु ने प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना का लाभ लेकर खुद की तकदीर बदली है। वह बताते है कि पहले वे खेती के लिए पूरी तरह बारिश और पारंपरिक तरीकों पर निर्भर रहते थे। वह उनकी लगभग 0.80 हेक्टेयर जमीन पर मक्का उगाता थे। बहुत मेहनत करते थे, लेकिन पानी की कमी और सही तकनीक न होने के कारण उत्पादन कम ही होता था। साल भर की मेहनत के बाद करीब 20 क्विंटल मक्का ही मिलता था, जिससे उनकी कुल आमदनी लगभग ₹32,000 होती थी और खर्च निकालने के बाद हाथ में सिर्फ ₹7,000 ही बचते थे। ऐसे में परिवार का खर्च चलाना उनके लिए बहुत कठिन हो जाता था।

ड्रिप सिंचाई से मिला नया रास्ता

इसी दौरान उद्यानिकी विभाग के अधिकारियों से मुलाकात होने पर उन्हें प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना के “पर ड्रॉप मोर क्रॉप” के बारे में जानकारी मिली। शुरू में उन्हें योजना को लेकर थोड़ा संकोच था, लेकिन अधिकारियों के समझाने पर उन्होंने इस योजना का लाभ लेने का निर्णय लिया। उन्होंने खेत में ड्रिप सिंचाई सिस्टम लगाया, जिसकी कुल लागत ₹1,14,277 थी, जिसमें से ₹56,060 उन्हें अनुदान के रूप में मिला। जब खेत में ड्रिप सिस्टम लगा, तब एहसास हुआ कि कम पानी में भी अच्छी खेती की जा सकती है।

मक्का से तरबूज की ओर बदलाव

उन्होंने बहुत विचार कर हिम्मत करके मक्का की जगह तरबूज की खेती शुरू की और विभाग से मार्गदर्शन और तकनीक की जानकारी लेते रहे। अब उन्हें 0.80 हेक्टेयर जमीन से लगभग 200 क्विंटल तरबूज का उत्पादन हो रहा है। जिससे उनकी कुल आय बढ़कर ₹2,40,000 हो गई है और शुद्ध आय करीब ₹1,65,000 तक पहुँच गई है। जिससे उनके घर की आर्थिक स्थिति पहले से काफी बेहतर हो गई है। बच्चों की पढ़ाई और परिवार की जरूरतें अब आसानी से पूरी हो रही हैं।

Ad DesktopAd TabletAd Mobile

किसान निहालसिंह बाथु ने कहा कि सही मार्गदर्शन और सरकारी योजना का लाभ लेकर उनकी जिंदगी में सुधार हुआ है। उन्होंने योजना के लिए शासन का आभार व्यक्त किया। उक्त जानकारी उद्यानिकी विभाग द्वारा दी गई।

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें

आपने उपरोक्त समाचार कृषक जगत वेबसाइट पर पढ़ा: हमसे जुड़ें
> नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़, व्हाट्सएप्प
> कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें
> कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: E-Paper
> कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: Global Agriculture