मध्यप्रदेश: ड्रिप सिंचाई व सब्जी उत्पादन से बदला महिला कृषक रुकमणी का जीवन, हर महीने कमा रहा 15 हजार रुपए
10 मार्च 2026, भोपाल: मध्यप्रदेश: ड्रिप सिंचाई व सब्जी उत्पादन से बदला महिला कृषक रुकमणी का जीवन, हर महीने कमा रहा 15 हजार रुपए – मध्यप्रदेश के विदिशा जिले की सिरोंज तहसील के ग्राम विशेपुर की श्रीमती रुकमणी बाई ने आजीविका मिशन की मदद से दुर्गे स्व सहायता समूह से जुड़कर व्यावसायिक सब्जी उत्पादन प्रारंभ किया। परंपरागत खेती के साथ-साथ सब्जी उत्पादन से आज वह बेहतर आय अर्जित कर रही हैं। उनकी मासिक आय 15 हजार 500 रुपए हो गई है, जो उनके परिवार के पालन पोषण और बेहतर जीवन यापन में सहायता कर रही हैं।
मप्र डे राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन से जुड़ने से पहले श्रीमति रूकमणी बाई पंरपरागत खेती से जुड़कर अपना जीवन यापन कर रही थी। समूह से जुडकर रूकमणी बाई ने स्व सहायता समूह की आयोजित बैठकों से जुड़कर बचत करना सीखा। रूकमणी बाई के मन में परंपरागत खेती के साथ सब्जी उत्पादन गतिविधि की इच्छा थी जो आजीविका मिशन से जुडकर पूरी हुई। मिशन
द्वारा समय-समय पर कराये जा रहे विभिन्न प्रशिक्षणों के माध्यम से सब्जी उत्पादन एवं ड्रिप सिचाई संबधि प्रशिक्षण प्राप्त किया एवं सब्जी उत्पादन गतिविधि की शुरूआत की। सीआईएफ से 16000 एवं बैंक ऋण से 50000 राशि प्राप्त कर मोटर पाईप उन्नत बीज खरीदी की ओर एवं गतिविधि विस्तार किया आज रूकमणी बाई व्यवसायिक सब्जी उत्पादन कर बेहतर आय अर्जित कर रही हैं। व्यवसायिक सब्जी उत्पादन आज रूकमणी बाई के परिवार की पहचान बन गई है एवं जीवन यापन की मुख्य गतिविधि के रूप में परिवार के अन्य सदस्य भी गतिविधि से जुड़े हैं।
आपने उपरोक्त समाचार कृषक जगत वेबसाइट पर पढ़ा: हमसे जुड़ें
> नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़, व्हाट्सएप्प
> कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें
> कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: E-Paper
> कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: Global Agriculture

