Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राज्य कृषि समाचार (State News)

मध्यप्रदेश: किसानों के लिए सुनहरा मौका, आत्मा परियोजना के तहत मिलेगा 50 हजार तक का पुरस्कार

01 मई 2026, भोपाल: मध्यप्रदेश: किसानों के लिए सुनहरा मौका, आत्मा परियोजना के तहत मिलेगा 50 हजार तक का पुरस्कार – मध्यप्रदेश के खंडवा जिले के  परियोजना संचालक आत्मा परियोजना ने बताया कि वर्ष 2025-26 के लिए सर्वोत्तम कृषक पुरस्कार राज्य, जिला एवं विकासखंड स्तर पर दिए जाएंगे। किसानों का चयन जिला स्तर पर गठित समिति के माध्यम से किया जाएगा। इसके लिए इच्छुक किसान अपने आवेदन परियोजना संचालक आत्मा के कार्यालय में कार्यालय समय में जमा कर सकते हैं। उन्होंने बताया कि जिले में कृषि, उद्यानिकी, पशुपालन, मत्स्य पालन, रेशम पालन एवं कृषि अभियांत्रिकी के क्षेत्र में अच्छा कार्य करने वाले उन्नतशील किसान आवेदन कर सकते हैं। विकासखंड स्तर पर 10 हजार रू. का पुरस्कार कुल 35 किसानों को दिया जाएगा। प्रत्येक विकासखंड से कुल पांच किसान पुरस्कृत होंगे।

इसके अलावा जिला स्तर पर कुल 10 किसानों को पुरस्कृत किया जाएगा। जिला स्तरीय पुरस्कार 25 हजार रुपए राशि का होगा, तथा राज्य स्तरीय पुरस्कार 50 हजार रुपए का होगा। जिले के कुल प्राप्त आवेदनों में से सर्वोच्च अंक प्राप्त करने वाले किसान का नाम राज्य स्तरीय पुरस्कार के लिए भेजा जाएगा। इच्छुक किसान भाई अपने आवेदन विकासखंड स्तर पर कृषि विस्तार अधिकारी या वरिष्ठ कृषि विकास अधिकारी के कार्यालय में या जिला स्तर पर स्थित कृषि विभाग के कार्यालय में जमा कर सकते हैं।

आपने उपरोक्त समाचार कृषक जगत वेबसाइट पर पढ़ा: हमसे जुड़ें
> नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़, व्हाट्सएप्प
> कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें
> कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: E-Paper
> कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: Global Agriculture

Ad DesktopAd TabletAd Mobile