Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राज्य कृषि समाचार (State News)

मेसर्स भारत फर्टिलाइजर देपालपुर का रजिस्ट्रेशन निलंबित

17 दिसंबर 2025, इंदौर: मेसर्स भारत फर्टिलाइजर देपालपुर का रजिस्ट्रेशन निलंबित – मेसर्स भारत फर्टिलाइजर, मंगलेश्वर मार्ग ,गौतमपुरा  रोड़ , देपालपुर द्वारा अनुदानित  यूरिया की कालाबाजारी करने तथा कृषकों को अधिक मूल्य पर उर्वरक का विक्रय करने सहित अन्य अनियमितताएं  पाए  जाने पर उप संचालक किसान कल्याण तथा कृषि विकास जिला इंदौर द्वारा इनका रजिस्ट्रेशन तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है।

   उप संचालक कृषि श्री सी.एल.  केवड़ा  ने बताया कि कलेक्टर श्री शिवम वर्मा के निर्देशानुसार इंदौर जिले में सघन गुण नियंत्रण अभियान अंतर्गत मेसर्स भारत  फर्टिलाइजर देपालपुर का उर्वरक निरीक्षक सह वरिष्ठ कृषि विकास अधिकारी विकास खण्ड देपालपुर द्वारा मंगलवार को निरीक्षण किया गया। निरीक्षणकर्ता अधिकारी द्वारा प्रस्तुत किए गए  निरीक्षण प्रतिवेदन के अनुसार मेसर्स भारत  फर्टिलाइजर  द्वारा अनुदानित  यूरिया  की कालाबाजारी की जाकर कृषकों को अधिक मूल्य पर उर्वरक का विक्रय किया जा रहा था तथा बिल बुक का संधारण विधिवत नहीं पाया गया। विक्रय स्थल पर उर्वरक के स्कंध का सूचना पटल पर उल्लेख नहीं पाया गया एवं विक्रय स्थल पर मूल्य सूची विधिवत नहीं पाई गई। जो कि उर्वरक (अकार्बनिक, कार्बनिक या मिश्रित) (नियंत्रण) आदेश 1985 का उल्लंघन होने से मेसर्स भारत  फर्टिलाइजर ,देपालपुर जिला इंदौर को प्रदाय उर्वरक प्राधिकार पत्र-2249 (रजिस्ट्रेशन नंबर-RS/439/1401/70/2023) को अधिसूचित प्राधिकारी एवं उप संचालक किसान कल्याण तथा कृषि विकास जिला इंदौर द्वारा तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है।

आपने उपरोक्त समाचार कृषक जगत वेबसाइट पर पढ़ा: हमसे जुड़ें
> नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़, व्हाट्सएप्प
> कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें
> कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: E-Paper
> कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: Global Agriculture

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile