राज्य कृषि समाचार (State News)

रसोई टिप्स

16 अक्टूबर 2024, भोपाल: रसोई टिप्स –

  • सब्जी में मिर्च अधिक होने पर थोड़ा दही डालकर पका दें।
  • नींबू की बाहरी सतह पर तेल लगाकर फ्रिज में रखें। नींबू अधिक दिनों तक ताजा बने रहेंगे।
  • यदि दो गिलास आपस में फंस गए हैं, तो उन्हें रातभर फ्रिज में रखें सुबह आसानी से अलग हो जाएंगे।
  • चावल बनाने से पहले यदि नमक मिले पानी भिगोकर रखा जाए। तो चावल सफेद बनेंगे।
  • ब्रेड क्रंब्स की जगह सूजी या पिसे मुरमुरे काम में लाए जा सकते हैं।
  • दाल या तरकारी के जल जाने पर टमाटर के छोटे टुकड़े करके साथ में जीरे का बघार डालने से जलने की बदबू दूर हो जाती है।
  • यदि कुचले आलू बहुत नर्म हो जाएं, तो सफेद ब्रेड का चूरा डालकर अच्छी तरह मलिए, जिससे आलू सूखे व कुरकुरे हो जाएंगे।
  • घी में पान का पत्ता या नमक का टुकड़ा डाल देने से घी बहुत दिनों तक रखा जा सकता है।
  • मूली की सब्जी बनाते समय थोड़े पालक के पत्ते डालने से सब्जी जल्दी पकती है।
  • जब भी दही बड़े बनाने हों तो उसके लिये हमेशा नयी दाल का प्रयोग करें। पुरानी दाल के बड़े बनाने में बड़े मुलायम नहीं बनेंगे।
  • उबलते हुए दूध में चीनी कभी न मिलाएं इससे दूध फटने का खतरा रहता है।
  • सब्जी जल्दी पक जाये और उसकी रंगत बनी रहे। इसके लिये सब्जी पकाते समय उसमें एक चुटकी चीनी डाल दें।
  • यदि टमाटर पिलपिले हो रहे हों तो इन्हें बर्फ के पानी में कुछ देर रख दें। इससे टमाटरों में कड़ापन आ जायेगा।
  • नमक में अक्सर सीलन आ जाती है। इससे बचने के लिये नमक में कुछ चावल के दाने डाल दें।
Advertisements
Advertisement
Advertisement

(नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़,  टेलीग्रामव्हाट्सएप्प)

(कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें)

कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें:

www.krishakjagat.org/kj_epaper/

कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें:

Advertisement
Advertisement

www.en.krishakjagat.org

Advertisement
Advertisement
Advertisements
Advertisement
Advertisement