Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राज्य कृषि समाचार (State News)

खरगोन कलेक्टर ने छोटी कसरावद में किया बायो रिसर्च सेंटर का शुभारंभ  

07 मार्च 2026, (दिलीप  दसौंधी, कृषक जगत, मंडलेश्वर):खरगोन कलेक्टर ने छोटी कसरावद में किया बायो रिसर्च सेंटर का शुभारंभ – खरगोन कलेक्टर सुश्री भव्या मित्तल द्वारा सबमिशन ऑन एग्रीकल्चर एक्सटेंशन (आत्मा) के तहत  विकासखंड कसरावद  अंतर्गत ग्राम छोटी कसरावद में किसान श्री महेंद्र पिता श्री गंगाराम मंडलोई के खेत पर स्थापित बायो रिसर्च सेंटर का शुभारंभ किया गया।

इस अवसर पर कलेक्टर सुश्री मित्तल ने सेंटर का अवलोकन करते हुए किसानों के लिए संचालित विभिन्न गतिविधियों की जानकारी ली तथा प्राकृतिक एवं जैविक खेती को बढ़ावा देने के लिए ऐसे केंद्रों को उपयोगी बताया। कार्यक्रम के दौरान किसानों को खेत पर स्थापित एडवांस जीवामृत यूनिट, बायोपेस्टिसाइड यूनिट एवं बायोटॉनिक यूनिट के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई। साथ ही जैविक उत्पादों के उपयोग से खेती की लागत कम करने एवं उत्पादन की गुणवत्ता बढ़ाने के संबंध में भी मार्गदर्शन दिया गया।

इस दौरान कसरावद एसडीएम श्री सत्येंद्र बैरवा, उप संचालक कृषि श्री शिव सिंह राजपूत, परियोजना संचालक आत्मा श्री एमएस कनास सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile

आपने उपरोक्त समाचार कृषक जगत वेबसाइट पर पढ़ा: हमसे जुड़ें
> नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़, व्हाट्सएप्प
> कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें
> कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: E-Paper
> कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: Global Agriculture

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें