राज्य कृषि समाचार (State News)

कटनी: कृषि विज्ञान केन्द्र पिपरौंध में कृषि विज्ञान मेला एवं प्रदर्शनी का आयोजन

24 फरवरी 2026, कटनी: कटनी: कृषि विज्ञान केन्द्र पिपरौंध में कृषि विज्ञान मेला एवं प्रदर्शनी का आयोजन – कलेक्‍टर श्री आशीष तिवारी के निर्देश पर मध्‍यप्रदेश राज्‍य मिलेट मिशन योजना अंतर्गत कृषि विज्ञान केन्द्र पिपरौंध में 23 एवं 24 फरवरी को कृषि विज्ञान मेला एवं कृषि प्रदर्शनी का आयोजन किया गया है। इसके सफल आयोजन के लिए उप संचालक कृषि अरुणिमा सेन को नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है।  कृषि विज्ञान मेला एवं कृषि प्रदर्शनी के व्यवस्थित आयोजन के लिए कलेक्‍टर श्री तिवारी ने अधिकारियों एवं कर्मचारियों को कार्य दायित्व सौंपा है।

कलेक्‍टर श्री तिवारी ने इस कृषि विज्ञान मेला में एनएमएनएम योजना में चयनित समस्त कृषि सखी एवं कृषकों और दुग्‍ध उत्‍पादक समितियों के सदस्यों,  प्राथमिक कृषि सहकारी समितियों के सदस्य कृषकों की की भागीदारी सुनिश्चित करने के निर्देश दिए है। प्राकृतिक खेती, बी आर सी, कोदो-कुटकी चिरौंजी के स्टॉल लगाने के निर्देश दिए है। इसके अलावा सांची दुग्‍ध और स्‍व-सहायता समूह के उत्पादन का भी प्रदर्शन स्‍टाल लगाया जाय। किसानों को उन्‍नत कृषि तकनीक की जानकारी देने के उद्देश्य से कृषि विज्ञान मेला में उन्नत कृषि यंत्रों, हैप्‍पी सीडर, सुपर सीडर, स्मार्ट सीडर, बेलर, रीपर कंबाइन, हार्वेस्टर, ट्रैक्टर, राइस ट्रांसप्लांटर, स्ट्रा रीपर आदि मशीनों प्रदर्शन किया जाएगा।

आपने उपरोक्त समाचार कृषक जगत वेबसाइट पर पढ़ा: हमसे जुड़ें
> नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़व्हाट्सएप्प
> कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें
> कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: E-Paper
> कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: Global Agriculture

Advertisements